अपडेटेड 4 August 2025 at 15:03 IST
राहुल गांधी की मानसिकता भारत विरोधी, वो संविधान को तार-तार करने का जिम्मा उठा रहे हैं- BJP का हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता भारत विरोधी है। उन्होंने संविधान को तार-तार करने का जिम्मा उठा लिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर एक टिप्पणी की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज कांग्रेस नेता को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं करते। वहीं कोर्ट के इस टिप्पणी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी को घेरा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को घेरा।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "आज का महत्वपूर्ण मुद्दा अपरिपक्व, गैरजिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्यों को लेकर है। मैं जिम्मेदारी के साथ कहना चाहूंगा कि रादुल गांधी हाथ में संविधान हाथ में लेकर घूमते हैं, औप उसे तार-तार करने का जिम्मा भी उठा रखा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे सेना का मनोबल तोड़ने का काम राहुल गांधी और कांग्रेस कर रही है।"
कोर्ट ने राहुल गांधी की भारतीयता पर गंभीर टिप्पणी की: BJP
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मानहानि मामले में उन्हें (राहुल गांधी को) समन किया गया। हाईकोर्ट ने समन पर रोक नहीं लगाया। इसके बाद वह सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे। SC में याचिका के सुनवाई के दौरान दो जजों के बेंच ने राहुल गांधी की भारतीयता पर इतनी गंभीर टिप्पणी की है। एक भारतीय अपनी सेना के लिए कैसे कह सकता है कि वह चीनी सेना से पिट रही है।
राहुल गांधी ऐसे बयान क्यों देते हैं: BJP
उन्होंने कहा कि यह सवाल पैदा करता है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता और नेत प्रतिपक्ष होने के नाते कितने समझदार है? ऐसे अपरिपक्व भारत विरोधी सेना का मनोबल तोड़ने वाले बयान बिना तथ्य के खासकर जब गलवान जैसा मामला चल रहा था, हमारी सेना लड़ रही थी, राहुल गांधी ऐसे वक्तव्य क्यों देते हैं यह बड़ा सवाल है। हर मुद्दा उठाने का सही फोरम होता है। संसद में वह बात तथ्यों के साथ क्यों नहीं उठाते। यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने भारत-विरोधी मानसिकता दर्शायी है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, 2022 में गलवान में भारत की वीर सेना ने शौर्य दिखाकर चीन के सैनिकों को खदेड़ दिया था। इसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 9 दिसंबर 2022 को कहा था कि चीन ने 2000 स्क्वेड किमी का भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत की सेना चीन के सौनिकों से पिट रही है।
SC ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा, “आपको यह कैसे पता कि 2000 वर्ग किलोमीटर पर चीन ने कब्जा किया? आपके पास क्या विश्वसनीय सबूत है? अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे। जब सीमा पर संघर्ष हो, तो क्या आप इस तरह की बातें कह सकते हैं? आप संसद में यह सवाल क्यों नहीं पूछते?”
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने सुनवाई के दौरान कई तीखे सवाल किए है। जस्टिस दत्ता ने नसीहत देते हुए कहा, 'आप इस तरह के सवाल संसद में क्यों नहीं करते? आपको सोशल मीडिया पोस्ट में यह क्यों कहना है? बिना किसी सबूत के आप ऐसे बयान क्यों दे रहे हैं?
इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी भारत विरोधी, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों के नेता...', राहुल गांधी पर फिर फूटा CM हिमंता का गुस्सा
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 4 August 2025 at 15:03 IST