अपडेटेड 4 August 2025 at 11:33 IST

'राहुल गांधी भारत विरोधी, पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों के नेता...', राहुल गांधी पर फिर फूटा CM हिमंता का गुस्सा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का गुस्सा फूट पड़ा। असम सीएम ने राहुल गांधी को भारत विरोधी बताया।

Follow : Google News Icon  

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब असम सीएम ने राहुल गांधी को लेकर कुछ कहा है। राहुल पर असम सीएम का बयान पहले भी काफी चर्चा में रहा है। वहीं एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस नेता को घेरा।

असम सीएम हिमंता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "राहुल गांधी भारत-विरोधी हैं। वह सिर्फ बांग्लादेशी और पाकिस्तानी मुसलमानों के नेता हैं। वह न तो भारतीय हिंदुओं के साथ हैं न ही भारतीय मुसलमानों के साथ। राहुल गांधी की शख्सियत भारत विरोधी है।"

असम की संस्कृति का सम्मान नहीं करती कांग्रेस: हिमंता

इसके साथ ही असम सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर असम की सांस्कृतिक पहचान जैसे कामाख्या मंदिर और महापुरुष शंकरदेव का सम्मान ना करने का आरोप लगाया।

'जहां से राहुल गुजरेंगे वहां से कांग्रेस खत्म होगी...'

2024 में असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को भाजपा का स्टार प्रचारक बताते हुए कहा था, "जहां से राहुल गांधी गुजरेंगे वहां से कांग्रेस खत्म होगी। जो कुछ बी बसा हुआ है, वह भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि वह निरुत्साही और अहंकारी हैं। उनमें नेतृत्व का कोई गुण ही नहीं है। जहां वह कमद रखते हैं, वह इलाका भाजा के लिए एकदम बढ़िया हो जाता है। उनके कदम भाजपा के लिए हमेशा सकारात्मक साबित होते हैं। वह भाजपा के लिए किसी स्टार प्रचारक से कम नहीं।"

Advertisement

2024 में ही राहुल गांधी को लॉन्च करने को लेकर उन्होंने कहा था कि हर चुनाव में उन्हें किसी ना किसी रूप में लॉन्च किया जाता है, लेकिन लॉन्च फेल हो जाता है। फिर उसे रिलॉन्च किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सनातन धर्म को लेकर Kamal Haasan के फिर बिगड़े बोले, कहा- शिक्षा ही एकमात्र हथियार है, जो तानाशाही और धर्म की जंजीरों को...

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 11:33 IST