अपडेटेड 28 July 2024 at 21:36 IST

'काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी...' BJP विधायक राजेश्वर सिंह का समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला

लखनऊ से सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

Follow :  
×

Share


BJP MLA Rajeshwar Singh | Image: @RajeshwarS73

UP News: लखनऊ से सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन के सब्जेक्ट में फीस माफ थी! आश्चर्य होता है।

राजेश्वर सिंह ने आगे लिखा, "आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली - जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रश्रय दाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम - परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता का सरोजनीनगर में कोई स्थान नहीं है।

सपा की सरकार में राम भक्तों का सीना गोलियों से छलनी हुआ- राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह ने लिखा कि आप भूल गए हों पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली, जब सपा के शासनकाल में आप की सरकार की गोलियों ने 40 राम भक्तों का सीना छलनी कर दिया था!! कितनी माताओं की गोद सुनी हुई थी, कितनो का सुहाग उजड़ गया था। उनकी सिसकियां आज भी थमी नहीं है।

जब सपा शासनकाल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी, कर्तव्यनिष्ठ सीओ राजेश साहनी को सपा संरक्षित 5 गुंडों ने जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा था। कुंडा में सीओ जियाउल हक की नृशंस हत्या की गयी, जवाहर बाग, मथुरा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की निर्मम हत्या कर यूपी पुलिस को लज्जित किया था! तब क्या बेबसी थी आपकी?

सपा सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति हुईं हदें पार- राजेश्वर सिंह

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी थी, जब आपकी सरकार ने 2013 में संकट मोचन मंदिर वाराणसी में हमले के दोषियों सहित 19 कुख्यात आतंकियों के मुकदमें वापस लेने का प्रयास किया।
क्या मजबूरी थी आपकी? साल  2014 में बदायूं में दो नाबालिक बेटियों के साथ गैंगरेप कर उनकी निर्मम हत्या की गयी, पेड़ पर लटका दिया गया, पुलिस ने ऑनर किलिंग के नाम पर परिवार को दोषी बनाया। किसको बचा रही थी आप की सरकार?

2004 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान सपा प्रमुख को भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बूथ कैप्चरिंग से रोका तो उनकी गला काटकर निर्मम हत्या हो गयी। किस हद तक राजनीतिक द्वेष था? क्या याद नहीं आपको - सपा शासनकाल में देश भर की एक तिहाई घटनाएं यूपी में घटती थी। हर दिन, 13 मर्डर, 24 रेप, 21 अटेम्प्ट टू रेप, 33 किडनैपिंग, 19 दंगे और 136 चोरी, एक दिन में औसतन 7650 क्राइम की घटनाएं घटती थी।

योगी के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं- राजेश्वर सिंह

बीजेपी विधायक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है। पर आज जो आपके हारे हुए सिपहसलार ढ़ाई साल बाद राजनीति की रोटियां सेंकने आये हैं, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर जातिवाद की राजनीति को हवा देने आए हैं! वो अब तक कहाँ थे?

किसी गरीब, किसान मजदूर के दरवाजे पे कंधा देने नहीं पहुंचे पर आज अखबारों की सुर्खियां बटोरने चले आये। दुखद है! बंथरा में घटी दुखद घटना से पूरा सरोजनीनगर परिवार आहत है। हम एक साथ खड़े हैं। लापरवाही के दोषी 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली HC पहुंचा ओल्ड राजेन्द्र नगर में छात्रों की मौत का मुद्दा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 21:36 IST