'वोट चोर, गद्दी छोड़...', राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाए नारे, तो भड़की बीजेपी, गौरव भाटिया बोले- भारत में अराजकता फैलाना मकसद
कांग्रेस के 'भारत समिट 2026' में एक इटालियन नेता के राहुल गांधी के सपोर्ट में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे लगाने पर बीजेपी हमलावर है।
- भारत
- 4 min read
BJP Attacked on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में इटालियन नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का केवल भारत को बदनाम करना ही एकमात्र मकसद है।
भाजपा सांसद गौरव भाटिया ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत विरोधी शक्तियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं और कोई ऐसा मंच नहीं है, जहां वो भारत को बदनाम करने की साजिश और अराजकता फैलाकर भारत में अस्थिरता लाने का काम न करें। भारत समिट जो हैदराबाद में 14 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इस भारत समिट को अगर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित 'एंटी भारत समिट' कहा जाए तो ये उपयुक्त होगा। हमने देखा कि जब देश के प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो 'गुजरात इन्वेस्टमेंट समिट' होता था, भाजपा शासित राज्यों में भी इन्वेस्टमेंट समिट होता है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि अगर कांग्रेस शासित राज्य है तो भारत का हित तो पीछे छूट जाता है। जो मंच भारत के लिए, तेलंगाना के लिए मजबूती प्रदान करे ये सुनिश्चित करना है, वो मंच भारत को कमजोर करने के लिए, पीएम मोदी से नफरत करने के लिए, अराजकता फैलाने के लिए लगाया जा रहा है।'
विदेशी ने भारतीय जनादेश को उपहास उड़या- BJP
उन्होंने आगे कांग्रेस नेता के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा ही इस 'एंटी भारत समिट' में हुआ जहां राहुल गांधी उपस्थित थे। इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक को मंच दिया दिया गया जिसमें उन्होंने 'वोट चोर-गद्दी छोड़' कहा। दुर्भाग्य देखिए भारतीय मंच से एक विदेशी भारतीय जनादेश को चुनौती देता और उपहास उड़ाता है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जियाकोमो फिलिबेक को रोकते भी नहीं हैं। जबकि उन्हें कहना चाहिए कि ये हमारा अंदरूनी मामला है, इस पर टिप्पणी न करें। बजाय रोकने के वे ताली बजाते हैं। उनके चेहरे पर खुशी का भाव दिखता है और वे हंसने लगते हैं। कल जब ये वीडियो किसी भारतीय ने देखा तो उसे बहुत ठेस लगी और शर्मिंदगी भी महसूस हुई कि हमारा नेता प्रतिपक्ष भारत की संप्रभुता से, लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषय पर कैसे ताली बजा सकता है?
'राहुल गांधी का मकसद भारत को बदनाम करना'
गौरव भाटिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत स्पष्टता से कहा कि राहुल गांधी चुनाव हारते-हारते पीएम मोदी के लिए नफरत की आंधी में बहते जा रहे हैं। 99 चुनाव वे (राहुल गांधी) अपनी पार्टी को हरवा चुके हैं। ऐसे में ये कहीं न कहीं उनकी खीज और निराशा है जो निकल रही है।' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का एक ही मकसद है भारत को बदनाम करना। किसी मंच पर विदेशियों को बुलाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी करवाने को वे अपनी उपलब्धि समझते हैं।
क्या है पूरा मामला?
हैदराबाद में कांग्रेस के ‘भारत समिट 2026’ में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा लगाया। पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव फिलिबेक ने कहा कि राहुल गांधी ने 'एक व्यक्ति, एक वोट' क लोकतांत्रित सिद्धांत की रक्षा की है। भारत में लोकतंत्र खतरे में है और इसकी रक्षा के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी में नारे का अनुवाद र कहा, 'Vote Thief, Leave Your Seat.' इस दौरान राहुल गांधी हंसते और तालियां बजाते दिखाई दिए। अब इसी मामले पर भाजपा हमलावर है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे भाग; ट्रंप भी हो सकते हैं शामिल
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 November 2026 at 13:21 IST