PM मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे भाग; ट्रंप भी हो सकते हैं शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी आज से फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 23वें आसियान-भारत समिट और आसियान के नेतृत्व वाले 21वें ईस्‍ट एशिया समिट में हिस्‍सा लेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: Randhir Jaiswal/X

PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 16 नवंबर से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे। वे वार्षिक भारत-आसियान (ASEAN) शिखर  सम्मेलन और ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे।

दरअसल, इस साल फिलीपींस आसियान की अध्यक्षता कर रहा है। वह इस समय 11 देशों के समूह आसियान का अध्यक्ष है। आसियान शिखर सम्मेलन की थीम 'नेविगेटिंग द फ्यूचर' रखी गई है। पीएम मोदी का यह दौरा फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के विशेष निमंत्रण पर हो रहा है, जो भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक मनीला में रहेंगे, जहां वे विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय समुदाय के लोगों की भी प्रधानमंत्री से मिलने की काफी मांग है, जिसे उनके व्यस्त कार्यक्रम में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएम मोदी का तीन दिवसीय शेड्यूल

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह 8 बजे उड़ान भरेंगे और दोपहर करीब 2:15 बजे मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां लैंड होते ही उनका उनका औपचारिक तौर पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस और प्रथम महिला लुईस अरनेटा-मार्कोस के आयोजित राजकीय रात्रिभोज (गाला डिनर) में शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन से इतर उनकी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी हैं। इसी बीच, पीएम मोदी फिलीपींस में रह रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Advertisement

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी कि आसियान-भारत और पूर्वी शिखर सम्मेलन का आयोजन 17 नवंबर को होगा।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

मनीला में आयोजित होने वाली बैठकों में 2026–2030 की कार्ययोजना की व्यापक समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, व्यापार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आपदा प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नए समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
ईस्ट एशिया समिट के मंच से प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराएंगे।

Advertisement

इस दौरान भारत की ओर से समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पूर्ण सम्मान पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त आतंकवाद, साइबर धोखाधड़ी, मानव एवं ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस क्षेत्रीय सहयोग का आह्वान भी किया जाएगा।

मालूम हो कि 1992 में शुरू हुए भारत-आसियान संवाद संबंध अब तीन दशकों से ज्यादा का सफल सफर तय कर चुके हैं। आगामी वर्ष 2027 में इस ऐतिहासिक साझेदारी के 35 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में प्रधानमंत्री मोदी का यह मनीला दौरा आपसी संबंधों की भविष्य की रणनीतिक दिशा तय करने में अत्यंत निर्णायक भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें: 'नक्सलवाद ने आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा नुकसान किया, पिछली सरकारें मूकदर्शक बनी रहीं', जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड