अपडेटेड 10 July 2024 at 20:48 IST

'ये राम के प्रति कांग्रेस की नफरत का उदाहरण...' कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने पर भड़की बीजेपी

भाजपा प्रवक्ता ने कहा पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मूल तौर पर प्रभु श्री राम के नाम से ही आपत्ति है।

Follow :  
×

Share


कर्नाटक में रामनगर जिले का नाम बदलने को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रवक्ता तुहीन सिन्हा ने कर्नाटक सरकार के इस कदम पर कांग्रेस (Congress) पार्टी को घेरा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा पिछले कुछ समय से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मूल तौर पर प्रभु श्री राम के नाम से ही आपत्ति है। कर्नाटक सरकार का यह जो प्रस्ताव है, रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करना यह जो उनके मन में भगवान राम के के प्रति नफरत है, यह उसी का एक उदाहरण नजर आता है।

कांग्रेस ने भगवान राम के होने पर ही सवाल उठाए थे- तुहीन सिन्हा

तुहीन सिन्हा ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही राहुल गांधी ने एक बड़ा अनाप-शनाप बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने कांग्रेस पार्टी ने या विपक्ष ने राम मंदिर के मूवमेंट को हराया है। हमें पता है कि कांग्रेस ने 2007 में इन्होंने किस तरह प्रभु श्री राम की एक्जिस्टेंस पर सवाल उठाए थे और सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट दिया था। राम मंदिर का कोर्ट में केस चला था उसे पर कांग्रेस पार्टी ने कभी भी राम जन्मभूमि के पक्ष का समर्थन नहीं किया था। कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी के मन में भगवान श्री राम के प्रति एक आपत्ति है और ऐसी आपत्ति केवल वर्तमान युग में रहने वाले बाबर या औरंगजेब के मुरीदों में हो सकती हैं।

अपने फैसले पर पुनर्विचार करे कर्नाटक सरकार- तुहीन सिन्हा

उन्होंने कहा कि  मैं कर्नाटक सरकार से आग्रह करूंगा कि वह अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करें रामनगर अपने आप में एक बहुत खूबसूरत नाम है, मुझे नहीं लगता कि उसे जिले का नाम बदले जाने से उसे कोई लाभ होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में रामनगर का नाम बदलने के मुद्दे पर बवाल, भड़के स्वामी चक्रपाणि

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 20:11 IST