BREAKING: आयुष्मान योजना और CAG रिपोर्ट पेश करने को मिली मंजूरी, दिल्ली की नई CM ने पहली बैठक में लिए कई बड़े फैसले

पहली ही कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू करने की मंजूरी दी है। साथ ही कैग की रिपोर्ट को भी विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दी।

Follow :  
×

Share


Delhi New CM Rekha Gupta | Image: PTI

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले लेे शुरू कर दिए हैं। पहली ही कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू करने की मंजूरी दी है। साथ ही कैग की रिपोर्ट को भी विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दी गई है।

पहली कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट बैठक में हमने मुख्य रूप से दो बड़े एजेंडों पर चर्चा की। सबसे प्रथम आयुष्मान योजना को पहले की सरकार ने रोक रखा था, आम आदमी पार्टी के कारण वो योजना नहीं मिल पाई थी, हमने आयुष्मान योजना दिल्ली में पारित की है, टॉपअप योजना के साथ आयुष्मान योजना लागू होगी, जिसमें 5 लाख केंद्र और 05 लाख राज्य सरकार की तरफ से रहेंगे। दूसरा कैग रिपोर्ट, 14 रिपोर्ट जो पेंडिंग हैं, पहले हाउस (विधानसभा) में उनको पेश किया जाएगा।

दिल्ली में हुआ विभागों का बंटवारा

दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पास वित्त मंत्रालय रखा है। प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, उनके पास PWD मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी।

  1. रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री- वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, एआर। अन्य मंत्रियों को आवंटित न किया गया कोई अन्य विभाग।
  2. प्रवेश साहिब सिंह, मंत्री- पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल, गुरुद्वारा चुनाव
  3. आशीष सूद, मंत्री- गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा।
  4. सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री- खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग
  5. रविंदर सिंह (इंद्राज), मंत्री- समाज कल्याण, एससी एवं एसटी कल्याण, सहकारिता, चुनाव
  6. कपिल मिश्रा, मंत्री- कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विकास, विभाग, एवं संस्कृति, कला भाषा विभाग, पर्यटन विभाग
  7. डॉ. पंकज कुमार सिंह, मंत्री- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

कौन हैं रेखा गुप्ता? जिन्हें मिली दिल्ली की सत्ता

हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रेखा गुप्ता का पैदा होने के महज 2 साल के बाद ही अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वो 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। अब 20 फरवरी को रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

इसे भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता के पास वित्त, प्रवेश वर्मा को मिला PWD,विभागों का बंटवारा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 21:21 IST