अपडेटेड 16 July 2024 at 21:16 IST

असम CM हिमंता ने उठाए सवाल- खटाखट योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को 1 लाख क्यों नहीं दे रहे?

Jharkhand: असम CM हिमंता ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है।

Follow :  
×

Share


Himanta Biswa Sarma | Image: PTI

Jharkhand: असम CM हिमंता ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है। झारखंड के विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन जी राहुल गांधी की खटाखट योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को ₹1 लाख क्यों नहीं दे रहे हैं?

आपको बता दें कि झारखंड में चुनावों के लिए BJP ने अपनी रणनीति बदल दी है। एक तरफ असम के CM हिमंता लगातार झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए नजर आते हैं तो वहीं दूसरी ओर, बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को भी मिशन पर लगा दिया है।

क्या बोले CM हिमंता?

झारखंड के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज झारखंड के आदिवासी भाइयों और बहनों को किस चीज का खतरा है? अवैध घुसपैठियों का, जो JMM-Cong के आशीर्वाद से राज्य में बस रहे हैं। हेमंत सोरेन जी राहुल गांधी की खटाखट योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को ₹1 लाख क्यों नहीं दे रहे हैं? असम में मैंने 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया और 3 वर्षों में पूरा भी कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में INDI गठबंधन की सरकार है। खटाखट वाला MSG किसी को आया है क्या? राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दिनभर झूठ बोलते हैं। एक बोलता है नौकरी दूंगा तो दूसरा बोलता है कि खटाखट रुपया दूंगा।

झारखंड के चुनाव प्रभारी हैं शिवराज

दूसरी तरफ, सूत्र बताते हैं कि राज्य चुनाव प्रभारी के तौर पर अपने तीसरे दौरे में शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को होने वाली विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए प्रस्तावित बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें कि झारखंड में बीजेपी को लोकसभा की तरह विधानसभा चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बीजेपी चुनावों की तैयारियों में काफी पहले से लगी हुई है। झारखंड में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछली बार राज्य में बीजेपी सत्ता से दूर रही थी। पिछले चुनाव में बीजेपी को 25 सीटें मिली थी, जो जेएमएम के बाद दूसरे नंबर पर आई थी। इस बार बीजेपी की कोशिश राज्य में सरकार बनाने की है।

ये भी पढ़ेंः J&K में 32 महीनों में 10 हमले, 48 मौतें... देश में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा; पूरी टाइमलाइन

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 16 July 2024 at 21:16 IST