अपडेटेड 7 January 2026 at 14:24 IST
BJP-कांग्रेस में हुआ गठबंधन, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अर्नब गोस्वामी ने पूछा सीधा सवाल, जवाब सुन होगी हैरानी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में BJP ने कांग्रेस और अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया। सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) को बाहर कर दिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से Republic Media Network Editor-in-Chief Arnab Goswami ने एक खास बातचीत में पूछा कि कांग्रेस और BJP के बीच गठबंधन कैसे हुआ? जानें उन्होंने क्या जवाब दिया।
Congress-BJP Alliance in Ambernath : महाराष्ट्र की राजनीति में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद में BJP ने कांग्रेस और अजित पवार गुट की NCP के साथ गठबंधन कर लिया। इस गठबंधन से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जबकि शिवसेना यहां सबसे बड़ी पार्टी थी।
हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों के बाद अंबरनाथ में BJP ने 'अंबरनाथ विकास अघाड़ी' का गठन किया। इस गठबंधन में BJP के 15 पार्षद, कांग्रेस के 12 पार्षद, अजित पवार गुट की एनसीपी के 4 पार्षद और एक निर्दलीय शामिल हैं। कुल मिलाकर यह गठबंधन 59 सदस्यीय परिषद में 32 पार्षदों के साथ बहुमत हासिल कर चुका है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना निकाय चुनाव में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इससे पहले नगराध्यक्ष पद के चुनाव में BJP की उम्मीदवार तेजश्री करंजुले पाटिल ने शिवसेना की मनिषा वालेकर को हराकर जीत हासिल की थी।
अर्नब गोस्वामी ने किया सवाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से जब रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Republic Media Network Editor-in-Chief Arnab Goswam) ने गठबंधन पर सवाल किया, तो उन्होंने जवाब में कहा, "ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।" फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उनकी जानकारी के अनुसार अंबरनाथ में BJP का गठबंधन अजित पवार गुट की एनसीपी के साथ था और शिवसेना से भी बातचीत चल रही थी, क्योंकि BJP और शिवसेना यहां सबसे बड़ी और दूसरी बड़ी पार्टी हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं के इस फैसले को गलत बताया और कहा कि वे इसकी जांच करेंगे, ऐसे गठबंधन को स्वीकार नहीं करेंगे।"
'मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा'
मुख्यमंत्री ने इस खास इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया कि वह इस गठबंधन पर सवाल उठाएंगे और जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस और BJP के साथ स्थानीय स्तर पर गठबंधन स्वीकार करेंगे? तो उन्होंने जोर देकर कहा कि "नहीं, मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा।"
BJP-कांग्रेस में कैसे हुआ गठबंधन?
अर्नब गोस्वामी ने आगे पूछा कि यह गठबंधन कैसे हुआ? जिस पर फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा, “ये छोटे शहर हैं। यहां कई बार फैसले स्थानीय स्तर पर लिए जाते हैं। हमें सभी फैसले नहीं पता चलते। हमें बड़े फैसले मिलते हैं। कभी-कभी स्थानीय नेताओं में इतनी दुश्मनी होती है कि वे उन्हें बैठने नहीं देना चाहते, इसलिए वे किसी और को बिठा लेते हैं। लेकिन यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए।”
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 13:33 IST