Parliament Monsoon Session: 'आप सरकार पर दबाव नहीं बना सकते...', संसद में विपक्ष के जोरदार हंगामा करने पर भड़कीं कंगना रनौत
लोकसभा सांसद कंगना रनौत आज संसद पहुंची। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कंगना ने कहा कि दबाव डालकर यह तय नहीं किया जा सकता है कि किसे रखना चाहिए और किसे नहीं।
- भारत
- 2 min read
बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत सोमवार को संसद के मानसून सत्र में भाग लेने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संसद की कार्यवाही में बाधा डालने और विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
'हुड़दंग और उत्पात ठीक नहीं'
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कंगना ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संसद का सत्र जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए होता है। उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा, हम चाहते हैं कि सदन चले और हम अपने सवाल रखें, लेकिन विपक्ष का हुड़दंग मचाना और उत्पात करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
'सरकार चुनने का अधिकार जनता का है'
कंगना ने विपक्ष पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि सरकार किसे मंत्री रखे या किसे नहीं। उन्होंने कहा, "जनता ने जिस सरकार को चुना है, उसे यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वह अपनी सरकार कैसे चलाएगी। आप दबाव डालकर यह निर्धारित नहीं कर सकते कि किसे मंत्रिमंडल में रखना चाहिए और किसे बाहर निकालना चाहिए।
सांसद ने विपक्ष को याद दिलाया कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुनी गई सरकार को काम करने देना चाहिए, न कि संसदीय कार्यवाही में बेवजह बाधा पैदा करनी चाहिए। उनका यह बयान संसद में जारी हंगामे के बीच काफी चर्चा में है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 20 July 2026 at 15:04 IST