अपडेटेड 12 May 2024 at 17:08 IST
'इतनी लंबी-लंबी मत छोड़ो....', CM केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का तंज- अब लगता है नइया डूब चुकी
Delhi News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर की जनता को संबोधित किया।
Delhi News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतनी लंबी-लंबी मत छोड़ो कि समेटना मुश्किल हो जाए।
'अब लगता है नइया डूब चुकी'
अनुराग ठाकुर ने कहा- 'जितनी फर्जी उनके पहले काम, उतनी फर्जी उनकी अबकी गारंटियां। जेल से छूटने के बाद अंतरिम राहत पर अब लगता है नइया डूब चुकी है, चुनाव हारने की तैयारी है। जितनी मर्जी फर्जी घोषणाएं कर दो, लोगों को विश्वास नहीं है। उनके अपने गठबंधन के सहयोगियों को भी विश्वास में नहीं लिया। अभी तो सहयोगियों ने ही हां नहीं की। इस गठबंधन का ना कोई नेता है, ना नीति है, नीयत में भी खोट है। इंडी गठबंधन क्या वो फर्जीवाल की गारंटियों से सहमत हैं?'
उन्होंने आगे कहा- 'जिन्होंने पहले भी फर्जीवाड़ा किया, पंजाब के लोग आज तक पूछते हैं कब होगी गारंटी पूरी। दिल्ली के लोग कहते हैं बड़े-बड़े वादे किए थे, कुछ नहीं हुआ। ये वो लोग हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की बात करते थे और भ्रष्टाचार के दलदल में, जेल में पाए जाते हैं। अब बेल पर आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। इतनी लंबी मत छोड़ो कि समेटना मुश्किल हो जाए। चौथे चरण में चौका लगाएंगे, भारी मतदान करें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत वोट है, अमीर-गरीब का वोट बराबर है। किसी जाति, धर्म, संप्रदाय, क्षेत्र का वोट बराबर है, आएं मतदान करें।'
ओलंपिक मेजबानी पर बोले अनुराग ठाकुर
इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर कहा कि देश अन्य दावेदारों का मुकाबला करने में सक्षम है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के नए अध्यक्ष का चुनाव अगले साल होना है और ऐसे में 2036 के ओलंपिक खेलों के मेजबान का फैसला 2026 या 2027 से पहले होने की संभावना नहीं है। भारत की मेजबानी में दिलचस्पी को IOC के वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक समर्थन भी हासिल है, जिनका मानना है कि भारत का दावा काफी मजबूत है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 12 May 2024 at 17:04 IST