'हम राम के हैं, वे हराम के हैं...', AAP सांसद संजय सिंह के बयान पर अनिल विज का तीखा पलटवार
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने AAP सांसद संजय सिंह के भगवान राम पर सदन में दिए गए विवादित बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "अंतर यह है कि हम राम के हैं और वे हराम के हैं।"
- भारत
- 2 min read
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा था "हराम में भी राम है"।
संजय सिंह के इस बयान को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए कड़ी आलोचना की है। BJP का कहना है कि यह करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान है। संजय सिंह का यह बयान संसद में एक बहस के दौरान आया, जहां उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की एक पुरानी पंक्ति का हवाला दिया। BJP ने राम नाम के साथ हराम शब्द जोड़कर विकृत मानसिकता का उदाहरण बताया।
अनिल विज का तीखा पलटवार
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अंतर इतना ही है कि हम राम के हैं, वो हराम के हैं। विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। ना वो गंभीर हैं, ना गंभीरता से अपनी बातें रखते हैं। वो भगेड़े हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो प्रजातंत्र में बात कहनी भी होती है, बात सुननी भी होती है। वो बात सुनते नहीं हैं, बात सुने बिना वो हाउस छोड़कर भाग गए।"
संजय सिंह के इस बयान को BJP ने INDI गठबंधन की हिंदू विरोधी सोच का प्रमाण बताया है। यह विवाद ऐसे समय में उठा है जब संसद में अलग-अलग मुद्दों पर बहसें तेज हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 20:40 IST