'BJP की खुफिया साजिश का पर्दाफाश हो गया, आधी आबादी को...', महिला आरक्षण बिल को लेकर अखिलेश यादव ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब बीजेपी की साजिश का हिस्सा था।

Follow :  
×

Share


अखिलेश यादव | Image: ANI

Akhilesh Yadav on PM Modi: यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को अपनी भांजी की शादी में शिरकत करने हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे थे। वैसे तो अखिलेश यहां पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे, मगर यहां भी सियासत हावी रही। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। महिला आरक्षण बिल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर निशाने साधते हुए कहा कि ये सब बीजेपी की साजिश का हिस्सा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण पर कहा, "महिला आरक्षण के पक्ष में हम सब हैं। कोई भी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। जिस समय महिला आरक्षण पहली बार आया था तो सभी लोगों ने समर्थन से इसे पास किया था और जब सरकार को ये लगा कि कल बहुमत नहीं मिलेगा तो उन्होंने रात में ही इसे एक्ट बना दिया तो महिला आरक्षण तो है लेकिन जो उनकी(भाजपा) साजिश थी, उनके साथियों का जो खुफिया कार्यक्रम चलता है उसका पर्दाफाश हो गया है।

आधी आबादी तो सबकी है-अखिलेश यादव

पीएम मोदी के देश के नाम संबोधन पर अखिलेश यादव ने कहा, " कल जब (प्रधानमंत्री का) संबोधन हो रहा था तो उत्तर प्रदेश के बहुत से लोगों को लग रहा था कि प्रधानमंत्री भविष्य में कौन महिला प्रधानमंत्री होंगी, उनका नाम बताएंगे लेकिन संबोधन भी कोरा था और संबोधन में जो उम्मीद थी वो भी खाली रही। महिला आरक्षण से कोई नहीं है... क्योंकि आधी आबादी तो सबकी है... हमारा मानना है कि यदि आप आधी आबादी को सम्मान दे रहे हैं तो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज को भी जोड़ा जाना चाहिए।" 

 संसद में हार का बड़ा मतलब-अखिलेश

इससे पहले भी लोकसभा में बिले के गिरने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार की बदनीयत की हार हुई है। परिसीमन बिल पास नहीं हो पाया है। संसद में हार का सीधा मतलब होता है कि सरकार जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती। ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं। विपक्ष ही सही मायनों में अब देश की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bengal: कौन हैं TMC सांसद Saayoni Ghosh, जो बनी हुई हैं इंटरनेट सेंसेशन?
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 April 2026 at 07:33 IST