अपडेटेड 5 March 2025 at 19:45 IST

'लोग मुझे टेलीफोन पर गालियां दे रहे है, जान से क्यों मार दोगे भाई...', बैकफुट पर आए अबू आजमी ने बताया क्यों बयान लिया वापस

सपा नेता अबू आजमी ने बताया कि औरंगजेब पर दिए बयान के बाद मुझे फोन पर जान से मारने लगातार धमकियां आ रही हैं।

Follow :  
×

Share


'लोग मुझे टेलीफोन पर गालियां दे रहे है, जान से क्यों मार दोगे भाई...', बैकफुट पर आए अबू आजमी ने बताया क्यों बयान लिया वापस | Image: ANI

औरंगजेब का महिमामंडन कर बीजेपी, शिवसेना और हिन्दूवादी संगठनों के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने अपने बयान पर चौतरफा घेरेबंदी के बाद माफी मांग ली थी और अपने बयान से बैकफुट पर आ गए थे। हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने अबू आजमी को इस बयान के बाद विधानमंडल से सस्पेंड कर दिया है। अब सपा नेता अबू आजमी ने बताया कि मैंने किसी महापुरुष के खिलाफ कुछ भी नहीं बोला था और न ही मैं ऐसा कर सकता हूं।

 

सपा नेता अबू आजमी ने बताया कि औरंगजेब पर दिए बयान के बाद मुझे फोन पर जान से मारने लगातार धमकियां आ रही हैं। मुझसे औरंगजेब के बारे में पूछा गया तो मैंने बता दिया। मैं उस जमाने तो पैदा नहीं हुआ था। जो इतिहासकारों ने लिखा है, वही बयान मैंने दिया है। मैंने वही पढ़ा था और वही बता दिया। इसमें मैंने कहां महापुरुषों का अपमान किया, मैं जिंदगी में महापुरुषों का अपमान नहीं कर सकता हूं। मैं खुद कहता हूं, जो महापुरुषों का अपमान करते हैं, उनपर 10 साल की सजा होनी चाहिए, क्योंकि महापुरुषों का अपमान आजकल फैशन हो गया है।

 


मेरे ऊपर तो एक्शन हो गया, जिन्होंने लिखा उनका क्या?

अबू आजमी ने बताया कि मैंने जो बोला है वो गलत है। इस पर मुझे निलंबित कर दिया गया है तो जिन्होंने इतिहास में ये बातें लिखी हैं उन पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए।  जो इतिहासकारों ने लिखा है मैंने तो उनकी कही बातों को दोहराया है। तो मेरे ऊपर कैसे केस होगा? बीजेपी ढूंढती है उनको कैसे फायदा होगा? ये ध्रुवीकरण की बात है। सच्चाई बोलने वाले पर जुल्म और ज्यादती नहीं होनी चाहिए। बहुत सारे लोगों ने मेरे समर्थन में बात की है। इसकी वजह से पूरा बवंडर खड़ा हो गया है।


मेरी ब्रेन मैपिंग करवा लो, क्या सही क्या...  

अबू आजमी ने बताया कि इस बयान के बाद लोग मुझे टेलीफोन पर गालियां दे रहे हैं बोल रहे हैं। भाई जान से मार देंगे, क्यों मार दोगे भाई? मैंने तो अपना बयान भी वापस ले लिया। ऐसे में मैंने अपना बयान भी वापस ले लिया। अब आप मेरी ब्रैन मैपिंग कर लो, क्या सही है, क्या गलत है? मेरे ऊपर दो केस दर्ज हो गए मेरी गलती क्या है? मैं दुनिया से पूछना चाहता हूं।


पहले बयान पर अड़े फिर कैसे नरम पड़े अबू आजमी के तेवर?

महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने सोमवार (3 मार्च) को औरंगजेब को महान बताकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा ये देशद्रोही बयान है और इस पर अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद भी अबू आजमी ने ढीठाई दिखाते हुए कहा था कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। हालांकि बाद में महाराष्ट्र में दो जगहों पर अबू आजमी के इस बयान पर FIR दर्ज करवा दी गई और चौतरफा घिर जाने के बाद अगले दिन यानि कि मंगलवार (4 मार्च) को अबू आजमी अपने बयान से पीछे हट गए और बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि अगर इससे कोई हर्ट हुआ है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।

यह भी पढ़ेंः  औरंगजेब वाले बयान पर पहले नवनीत राणा ने अबू आजमी को ललकारा, पति भी कूदे

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 5 March 2025 at 19:19 IST