INDI गठबंधन में फूट के संकेत, SIR के विरोध में विपक्ष के मार्च में AAP नहीं होगी शामिल, इस मुद्दे पर हुआ मतभेद
INDI ब्लॉक के विपक्षी सांसद मंगलवार, 6 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में चुनाव आयोग तक मार्च करने का ऐलान किया है। इस बीच मार्च से AAP ने अपने आप को अलग कर लिया है और विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है।
- भारत
- 3 min read
INDI गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च और आंदोलन का ऐलान किया है। इस बीच उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च निकलेंगे।
INDI ब्लॉक एक तरफ चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकालने का ऐलान किया, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मार्च से दूरी बना ली है। सोमवार को AAP के सांसद संजय सिंह ने एक बयान में कहा कि 6 अक्टूबर को इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ऑफिस तक इंडिया ब्लॉक के मार्च में हिस्सा नहीं लेगी।
AAP ECI तक INDI ब्लॉक मार्च में नहीं होगी शामिल- संजय सिंह
सोमवार, 5 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग (ECI) के दफ्तर तक INDI गठबंधन के मार्च में हिस्सा नहीं लेगी, भले ही वह चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन'(SIR) से जुड़े विवाद को लेकर अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखे हुए है।
इस वजह से AAP मार्च में नहीं होगी शामिल
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि "हमारी पार्टी जंतर-मंतर और देश के अलग-अलग हिस्सों में रोज़ाना और लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। हम पार्टी के बैनर का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि यह एक जन-आंदोलन है, यह देश के नागरिकों से जुड़ा मुद्दा है और इसमें सभी को शामिल होना चाहिए।
जहां तक मंगलवार, 6 अक्टूबर के विरोध-प्रदर्शन की बात है, तो इसे INDI गठबंधन आयोजित कर रहा है और आम आदमी पार्टी इसका हिस्सा नहीं है। हालांकि, हम यह लड़ाई अपने तरीके से लड़ रहे हैं। हम कल के विरोध-प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं।"
INDI ब्लॉक का 2-8 अक्टूबर तक “लोकतंत्र बचाओ मार्च”
यह घटनाक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देशव्यापी विरोध कार्यक्रम की घोषणा के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के नेता 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ज़िला स्तर पर "लोकतंत्र बचाओ मार्च" निकालेंगे। उन्होंने बताया कि INDIA गठबंधन के विपक्षी सांसद 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे, जबकि विपक्षी नेता कथित संस्थागत मुद्दों पर चिंता जताने के लिए अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
AAP दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और अन्य नेता राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज समेत AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। ये कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे थे।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 5 October 2026 at 21:33 IST