Delhi: AAP ने मुकेश अहलावत को बनाया विधानसभा में डिप्टी लीडर, कौन बने चीफ व्हिप, किसे क्या मिला? पूरी List

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी संगठन में बड़ी फेरबदल की घोषणा करते हुए 3 प्रमुख नेताओं की नई नियुक्तियां की हैं।

 
Follow :
आम आदमी पार्टी | Image: PTI

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी संगठन में बड़ी फेरबदल की घोषणा करते हुए 3 प्रमुख नेताओं की नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में आप विधायक दल में तीन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए मुकेश अहलावत को डिप्टी लीडर, संजीव झा को चीफ व्हिप और जरनैल सिंह को जनरल सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।  

अरविंद केजरीवाल का गुजरात पर फोकस  

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हारने के बाद अरविंद केजरीवाल इन दिनों गुजरात में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी बीच उन्होंने 23 मार्च को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के गुजरात नेताओं से मुलाकात की और विसावदर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर दी। गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही राज्य के नए पार्टी प्रभारी और सह प्रभारी प्रदेश के दौरे पर आएंगे, जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

आप के नए प्रभारी जाएंगे गुजरात- गढवी 

आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढवी ने दावा किया कि, 'आने वाले 4-5 दिनों में नए प्रभारी और सहप्रभारी गुजरात दौरे पर आएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। नगर निकाय चुनावों में बुरे प्रदर्शन के बाद अब प्रदेश संगठन को और मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए 13 अप्रैल को एक कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिससे विसावदर उपचुनाव का आधिकारिक प्रचार शुरु हो जाएगा। आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढवी ने कहा कि पहले सहप्रभारी दुर्गेश पाठक गुजरात दौरे पर आएंगे जो सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रभारी गोपाल राय गुजरात दौरे पर आएंगे।

2022 में AAP ने ही जीती थी विसावदर सीट

2022 के विधानसभा चुनाव में विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। AAP भूपत भयानी ने BJP के हर्षद रिबड़िया को हराया था। हालांकि, एक साल बाद (दिसंबर 2023) ही भूपत भयानी ने अपने पद से इस्तीफा देकर AAP पार्टी छोड़ दी थी। तभी से ही यह सीट खाली है। बतादें भूपात भयानी अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें : 'मुहर्रम के झंडे की छाया हिंदू के घर..'., रंग विवाद पर बोले CM योगी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 17:35 IST