जब बुजुर्ग शख्स की मदद के लिए आगे आया पुलिसकर्मी, किया कुछ ऐसा कि हर कोई कर रहा है सेल्यूट

Viral Video में ठेलागाड़ी खींच रहे शख्स पूरी ताकत के पुल पर गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, इसी बीच वहां बाइक पर एक पुलिसकर्मी आता हुआ दिखाई देता है।

 
Follow :
जब बुजुर्ग शख्स की मदद के लिए आगे आया पुलिसकर्मी | Image: Instagram- Zindagi.gulzar.h

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जो आपके दिल को छू जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।  

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी ठेलागाड़ी पर लोहे की सरिया ले जाते हुए दिख रहे हैं। वो लोहे की सरिया से लदी ठेलागाड़ी को ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बीच वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई उस पुलिस वाले को सेल्यूट करने पर मजबूर हो गया। 

दिल छू लेगा ये वीडियो

इस वायरल वीडियो को Zindagi.gulzar.h नाम के इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में ठेलागाड़ी खींच रहे शख्स पूरी ताकत के पुल पर गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, इसी बीच वहां बाइक पर एक पुलिसकर्मी आता हुआ दिखाई देता है, वो तुरंत अपनी बाइस के उतरकर उस ठेलागाड़ी खींच रहे सख्स की मदद करने लगता है। 

पुलिसकर्मी को ठेलागाड़ी वाले की मदद करते देख हर किसी का दिल खुश हो गया। पुलिस वाले के इस शानदार काम का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो पुलिसकर्मी की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। 

यूजर कर रहे पुलिसकर्मी की तारीफ

वायरल वीडियो को यूजर सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 8.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वहीं 31 हजार से ज्यादा लागों ने इसे लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा, सेल्यूट है सर आपको। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ऐसे पुलिसवालों को सलाम। 

screen grab

इसे भी पढ़ें: 'अब इधर-उधर नहीं जाऊंगा...', 9वीं बार सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 January 2024 at 22:04 IST