बंगाल में पुलिस का एक्शन, दक्षिण 24 परगना के पायलान में TMC विधायक के आवास पर रेड

दक्षिण 24 परगना के पायलान में TMC विधायक दिलीप मंडल के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है।

Follow :  
×

Share


Police Raid in Bengal | Image: Republic

दक्षिण 24 परगना के पायलान में TMC विधायक दिलीप मंडल के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन ने दक्षिणी उपनगरों में स्थित बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप मंडल के घर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। उन पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भड़काऊ टिप्पणियां करने और इलाके के लोगों को धमकाने वाले वीडियो क्लिप प्रसारित करने का आरोप है।

बगीचे में फिलहाल तलाशी जारी

विधायक इस समय घर पर मौजूद नहीं हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, विधायक के घर और उसके बगल में स्थित बगीचे में फिलहाल तलाशी जारी है। दिलीप के दो मोबाइल फोन घर पर ही हैं। उन्हें सुबह के समय भी इलाके में देखा गया था। लेकिन, पुलिस के पहुंचने के बाद से वह लापता हो गए।

ये भी पढ़ेंः चीन पहुंचते ही ट्रंप और उनकी टीम का 'डिजिटल लॉकडाउन', मोबाइल-लैपटॉप बैन

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 May 2026 at 11:09 IST