अपडेटेड 10 June 2024 at 23:08 IST
जन के मन की बात को बुलंद करने के लिए PoGoso का हुआ आगाज
नोएडा के लोगों के लिए PoGoSo (पोगोसो) नाम की एक एंड्राइड और iOS ऐप का लोकार्पण किया गया।
नोएडा के लोगों के लिए PoGoSo (पोगोसो) नाम की एक एंड्राइड और iOS ऐप का लोकार्पण किया गया। नोएडा के निवासी इस ऐप पर अपनी परेशानियां, सुझाव, तथा अपेक्षाओं रख सकते हैं। पोगोसो की टीम नोएडा के जन प्रतिनिधियों, नोएडा ओथॉरिटी तथा अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर जनता की समस्याओं के निराकरण का कार्य करेगी।
पोगोसो के सह संस्थापक तथा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अजय शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि “देश में अभी-अभी लोक सभा के चुनाव संपन्न हुए हैं। उसके परिणाम भी सबके सामने हैं। जन सामान्य को अपने द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि से बड़ी उम्मीद होती है कि वह उनकी आकांक्षाओं, अपेक्षाओं तथा आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु आवाज बुलंद करेगा। लोकतंत्र का आधार भी यही है, लेकिन वास्तविकता में जन प्रतिनिधि अपने 5 वर्षों के कार्य काल में कितना लोगों के बीच रहता है, यह सब जानते ही है। मतदाता अक्सर इस बात की शिकायत करते हुए देखे जाते हैं की विधायक जी या सांसद जी अब 5 वर्ष बाद ही उनको देखने को मिलेंगे। उनकी यह अपेक्षा स्वाभाविक ही है। जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए 5 वर्ष तक इंतजार न करना पड़े उसके लिए हम यह प्लेटफार्म लेकर आएं हैं।”
गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से होगा डाउनलोड
पोगोसो (PoGoSo) की स्थापना आई.आई.टी. रुड़की तथा आई.आई.एम. अहमदाबाद के एलुमनाई द्वारा की गई है। पोगोसो को आई.आई.टी दिल्ली के वरिष्ठ तथा अनुभवी एलुमनाई का भी सहयोग तथा मार्ग-दर्शन मिला है। यह ऐप वर्तमान में केवल नोएडा में उपलब्ध है, जिसे जल्द ही देश के बाकी शहरों में लांच किया जाएगा। एंड्रॉइड फोन के यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से तथा एप्पल फोन यूजर इसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
लोग अपने मन की बात रख सकेंगे- कुंवर राव नारायण सिंह
पोगोसो से चीफ ग्रोथ ऑफिसर, कुंवर राव नारायण सिंह ने बताया कि, “अगर एक प्रतिनिधि पांच वर्ष और चौबीसों घंटे भी जनता के बीच घूमता रहे तो भी अपने क्षेत्र के सभी मत दाताओं के मन की टोह लेना उसके लिए संभव नहीं, लेकिन आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक के लिए यह संभव है कि वह करोड़ों लोगों की समस्याओं को, सुझावों को तथा आकांक्षाओं को एकत्रित कर सकता है, वर्गीकरण कर सकता है, जिसके आधार पर प्रतिनिधि सही फैसले ले सकता है। अधिकारी सही योजनाएं बनाकर उन्हें समुचित तरीके से धरातल पर उतार सकता है। PoGoSo के द्वारा से हम यह संभव करने का प्रयास कर रहे हैं।”
क्या है पोगोसो?
पोगोसो एक हाइपर लोकल सॉइल मीडिया प्लेटफार्म है जहां पर नागरिक अपने मन की बात लिख सकते हैं, अपनी मूलभूत समस्याओं को रख सकते हैं। यह प्लेटफार्म उन बातों को AI (आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) का उपयोग कर सम्बंधित जन प्रतिनिधि तथा सरकारी अधिकारी तक स्वत: ही पहुंचाएगा। ताकि उनका समुचित समाधान निकल सके। यह एक ऐसा प्लेटफार्म होगा जहां पर पारदर्शिता, परस्पर सहयोग, तथा त्वरित कार्यवाही 21वीं शताब्दी के लोकतंत्र को पुनः परिभाषित कर अपने मूल स्वरूप की ओर ले जाएगा, जहां जनता की आवाज ही सर्वोपरि हो।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 10 June 2024 at 23:08 IST