PM मोदी ने देशवासियों को दी छठ की शुभकामनाएं, सभी व्रतियों को किया नमन; इन नेताओं ने भी दी बधाई

PM Modi On Chhath Puja 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

 
Follow :
पीएम मोदी ने छठ पूजा पर शुभकामनाएं दीं | Image: ANI

PM Modi: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज, 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।'

व्रतियों को नहाय-खाय की शुभकामनाएं- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चार दिवसीय छठ पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने X पर लिखा, 'लोक आस्था के महापर्व छठ का आरंभ आज नहाय-खाय से हो रहा है। सभी को विशेषकर छठ व्रतियों को नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।'

CM सम्राट ने की सुख-समृद्धि की कामना

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस पावन दिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'लोक आस्था, पवित्रता एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। जय छठी मैया।'

विजय कुमार सिन्हा क्या बोले?

बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, 'सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए। जय छठी मैया!'

छठ महापर्व की 'नहाय-खाय' से शुरुआत 

बता दें कि छठ महापर्व की शुरुआत 'नहाय-खाय' से होती है जो शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक है। इस दिन व्रती सुबह स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद सात्विक भोजन तैयार करते हैं। आमतौर पर इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से कद्दू (लौकी) की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का भात तैयार किया जाता है। छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रती इसे ग्रहण करते हैं और परिवार में प्रसाद वितरित किया जाता है। इसी के साथ व्रती छठ के कठिन नियमों का पालन शुरू कर देते हैं। 

यह भी पढ़ें: दीघा घाट पर छठ पूजा के रंग में रंगे नितिन नबीन, बोले- देश-विदेश के हर कोने में बिखरी है महापर्व की छटा...

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 November 2026 at 11:36 IST