दीघा घाट पर छठ पूजा के रंग में रंगे नितिन नबीन, बोले- देश-विदेश के हर कोने में बिखरी है महापर्व की छटा...

नितिन नबीन ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ हम सभी को एक नई ऊर्जा और ताकत देता है। आज छठ पूजा की धूम देश और दुनिया में देखने को मिलती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP National President Nitin Nabin
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन | Image: ANI

Nitin Nabin at Digha Ghat on Chhath: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर पटना में दीघा घाट का दौरा किया। उन्होंने छठ पूजा के पहले दिन 'नहाय खाय' पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने छठ को स्वच्छता और अनुशासन का पर्व बताया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व हम सभी को एक नई ऊर्जा और ताकत देता है। मेरे व्यक्तिगत जीवन में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह महापर्व बिहार की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को देश-दुनिया में एक अलग स्थान पर पहुंचाता है।

बिहार का पर्व दुनिया को संदेश दे रहा- नितिन

उन्होंने आगे कहा कि इस पूजा की स्वच्छता, पवित्रता, अनुशासन, प्रकृति की पूजा और अन्नदाताओं द्वारा उपजाए गए प्रसाद... ये सभी हमें साल भर अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा और ताकत देती हैं। मेरा मानना है कि बिहार की यह पावन पूजा आज पूरे देश और दुनिया को संदेश दे रही है।

हमने इस पर्व को करीब से देखा है- नितिन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने बचपन से इस पर्व को करीब से देखा है और इसी के साथ पले-बढ़े हैं। बचपन में मैं परिवार के साथ घाट पर जाकर अर्घ्य दिया करता था। अब घरों में भी यह पूजा होती है। इस तरह इस महापर्व से जुड़े हर तरह के अनुभव हमारे साथ हैं।

Advertisement

'बिहारियों ने देश-विदेश तक पर्व की परंपरा को पहुंचाया'

नितिन नबीन कहते हैं कि बिहार के लोग जहां-जहां गए हैं, अपने साथ छठ का महापर्व भी लेकर गए हैं। चाहे न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी हो या मुंबई और दिल्ली, हर जगह छठ पूजा की धूम देखने को मिलती है। बिहारियों ने देश-विदेश के हर कोने में इस पावन पर्व की पहचान और परंपरा को पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह ठाणे के उथलसर में बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, काउंटर-फ्रिज समेत अन्य सामान जलकर खाक; लाखों का नुकसान
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड