PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री से मुलाकात, बिजनेस लीडर्स से बातचीत... पीएम मोदी का आज का शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कई बिजनेस लीडर्स से पहले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे।

Follow :  
×

Share


पीएम नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे पर आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। | Image: X

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे पर हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 45 सालों के बाद ये पहली पोलैंड यात्रा है। भारत-पोलैंड संबंधों को मजबूत के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है। पोलैंड मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार है। फिलहाल गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी कई बिजनेस लीडर्स से पहले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पोलैंड पहुंचे। यहां उन्होंने पोलैंड के वारसॉ में कोल्हापुर स्मारक पर कोल्हापुर के महान शाही परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। PM मोदी ने कहा कि ये शाही परिवार दूसरे विश्व युद्ध की भयावहता के चलते विस्थापित पोलिश महिलाओं और बच्चों को आश्रय देने में अग्रणी था। पीएम मोदी ने जाम साहब ऑफ नवानगर मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। आज वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पोलैंड में PM मोदी का आज का कार्यक्रम

  • दोपहर 1.30 बजे: चांसलरी में औपचारिक स्वागत।
  • दोपहर 1.45 बजे: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क संग मीटिंग।
  • दोपहर 2.15 बजे: प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत।
  • दोपहर 3.05 बजे: प्रेस वार्ता
  • पोलैंड के प्रधानमंत्री की तरफ से लंच।
  • शाम 5 बजे: अज्ञात सैनिकों को पुष्पांजलि।
  • शाम 5.30 बजे: पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा संग द्विपक्षीय मीटिंग।
  • शाम 7.20 बजे: बिजनेस लीडर्स के साथ वार्ता।
  • रात 8 बजे: पोलिश इंफ्लूएंसर्स के साथ वार्ता।
  • रात 9.00 बजे: वारसॉ एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

भारतीय समुदाय ने किया PM मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का वारसॉ में बुधवार को प्रवासी भारतीयों ने उत्‍साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत और उसके साझा मूल्‍यों के साथ पोलैंड दोनों देशों को करीब लाते हैं। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में भारतीय प्रवासी समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने ऑपरेशन गंगा की सफलता में उनकी भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने इस समुदाय से भारत में पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने और इसकी विकास गाथा का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कोल्‍हापुर के डोबरी महाराजा और मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संबंधों के शानदार उदाहरण हैं। इस विशेष बंधन को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने जामसाहब मेमोरियल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम नामक एक नई पहल की घोषणा की। इसके तहत हर साल 20 पोलैंड के युवाओं को भारत आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने गुजरात में भूकंप के दौरान पोलैंड की सहायता को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल के दौरान भारत की परिवर्तनकारी प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत अगले कुछ सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र- विकसित भारत- बनाने के अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बात की।

यह भी पढ़ें: 'मानवता सबसे पहले, ये युद्ध का युग नहीं...', यूक्रेन दौरे से पहले पीएम मोदी ने पढ़ाया बुद्ध का पाठ

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 22 August 2024 at 12:44 IST