PM मोदी शनिवार को कृषि पर आयोजित वेबिनार को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा और रणनीति के लिए एक वेबिनार को शनिवार को संबोधित करेंगे।

 
Follow :
PM मोदी शनिवार को कृषि पर आयोजित वेबिनार को करेंगे संबोधित | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा और रणनीति के लिए एक वेबिनार को शनिवार को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कृषि मंत्रालय के ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ विषय पर आयोजित इस वेबिनार में सभी केंद्रीय मंत्री और अंशधारक शामिल होंगे।

वेबिनार में मुख्य संबोधन..

प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन माध्यम से इस वेबिनार में मुख्य संबोधन देंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस वेबिनार का उद्देश्य अंशधारकों को एक केंद्रित चर्चा में शामिल करना और बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रणनीति बनाना है।

वेबिनार में कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि के प्रमुख क्षेत्रों को संबोधित किया जाएगा, जिससे बजट में उल्लिखित नजरिये को साकार करने के लिए एक सहयोगी दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ें - एमटीवी रोडीज के सेट पर पहुंचे नेहा धूपिया के बच्चे

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 22:53 IST