अपडेटेड 5 February 2026 at 18:20 IST

कांग्रेस ने किसानों के साथ विश्वासघात किया, हमने छोटे-छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ दिए, अब वो नए सपने देख रहे हैं- PM मोदी

पिछली सरकार पर बरसते हुए पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा वो कभी किसानों का दर्द नहीं समझे। मेरे दिल में छोटे किसानों के लिए दर्द था, इसलिए PM किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए।

Follow :  
×

Share


PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने जैसे ही अपने भाषण की शुरुआत की विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर लिया। विपक्ष की गैरमौजूदगी में राज्यसभा में पीएम ने अपने स्पीच जारी रखा। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में किसानों के कल्याण के लिए लिए गए बड़ फैसलों पर अपनी बात रखी।

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, "21वीं सदी का पहला क्वार्टर पूरा हो गया है। लेकिन यह दूसरा क्वार्टर निर्णायक है, ठीक वैसे ही जैसे पिछली सदी में भारत की आजादी की लड़ाई का दूसरा क्वार्टर था। मैं साफ देख सकता हूं कि विकसित भारत बनाने की दिशा में, यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही काबिल होने वाला है।"

छोटे-छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ दिए-पीएम मोदी

पिछली सरकार पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा वो कभी किसानों का दर्द नहीं समझे। कांग्रेस ने किसानों के साथ विश्वासघात किया। समाज के निचले वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया ना ही कोई योजना गरीबों के लिए लेकर आए। मेरे दिल में छोटे किसानों के लिए दर्द था, इसलिए PM किसान सम्मान निधि योजना लेकर आए। हमने छोटे-छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ दिए। अब वो नए सपने देख रहे हैं।

कांग्रेस ने किसानों के साथ विश्वासघात किया-पीएम मोदी

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने विश्वासघात करने के विषय में भी हमारे देश के अन्नदाता को भी नहीं छोड़ा। इस देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। छोटे किसानों की तरफ कभी देखा नहीं गया।  लेकिन हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति एक दर्द था, जमीनी हकीकतों से परिचित थे और उसी के कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर के आए। और अब इतने कम समय में हमारे छोटे किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ रुपए हमने दिया है।
 

यह भी पढ़ें: 'खड़गे जी उम्र को देखते हुए बैठकर भी विरोध कर सकते हैं',बोले-पीएम मोदी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 17:57 IST