ताशकंद में पीएम मोदी का पहला दिन, लिया योग कार्यक्रम में हिस्सा, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव से होगी वार्ता
PM Modi in Uzbekistan: पीएम मोदी इस समय उज़्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दिन की शुरूआत योगा से करते हैं। लेकिन अब जब प्रधानमंत्री उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हैं तो वहां भी उन्होंने अपने दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत योगा से ही की है।
- भारत
- 2 min read
PM Modi in Uzbekistan: पीएम मोदी इस समय उज़्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दिन की शुरूआत योगा से करते हैं। लेकिन अब जब प्रधानमंत्री उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हैं तो वहां भी उन्होंने अपने दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत योगा से ही की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उज़्बेकिस्तान के योग फ़ेडरेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
आज बाद में, प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।
करवाया योगाभ्यास
पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुए वीडियो में प्रधानमंत्री कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का योगाभ्यास ध्यान से निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति गलत आसन करता दिखा तो वो उसे सही आसन करने के लिए बता भी रहे हैं। पीएम मोदी ने एक पुरुष का हाथ पकड़कर सही भी किया।
भारत और उज़्बेकिस्तान के यूं तो सालों पुराने रिश्ते हैं लेकिन पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों और नए स्तर तक ले जाने का काम करेगी।
दुनिया ने माना योगा
भारत के योगा को दुनिया ने अपनाने का काम किया है। इससे भारत की संस्कृति ना सिर्फ दुनिया भर में पहुंच रही है बल्कि पूरी दुनिया के लोग भी स्वास्थ हो रहे हैं।
योग प्रमाण परीक्षा की शुरू
भारत के सहयोग से उज़्बेकिस्तान मध्य एशिया का पहला देश है जिसने आयुष मंत्रालय के योग प्रमाणन बोर्ड (YCB) के तहत योग प्रमाणन परीक्षाएँ भी आयोजित की है। अब तक उज़्बेकिस्तान के 528 नागरिकों ने योग प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया है।
ब्लू टी-शर्ट में दिखे पीएम मोदी
उज़्बेकिस्तान के योग फ़ेडरेशन द्वारा आयोजित इस योग कार्यक्रम में पीएम मोदी रॉयल ब्लू कलर कलर की टी-शर्ट और ग्रे कलर की पैंट में पहुंचें। प्रधानमंत्री हमेशा की तरह अपनी इस वेशभूषा में भी बेहद स्मार्ट लग रहे हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 30 August 2026 at 11:12 IST