PM मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की बधाई, पहली बार दिल्ली में यहां मनाएंगे दशहरा, पहलगाम आतंकियों के पुतले का होगा दहन

PM Modi on Dussehra 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यमुनापार में दशहरे का त्योहार मनाएंगे। वो पहली बार दशहरा मनाने पूर्वी दिल्ली आ रहे हैं। खास बात ये होगी कि यहां पहलगाम आतंकियों के पुतले का भी दहन किया जाएगा।

Follow :  
×

Share


PM Modi | Image: X

Dussehra 2025: बुराई पर अच्छाई की जीत... देशभर में आज दशहरे के पर्व की धूम है। जगह-जगह रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

यमुनापार में दहशरा मनाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री आज पहली बार यमुनापार में दशहरा मनाएंगे। आईपी एक्सटेंशन स्थित श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में 72 फीट ऊंचा रावण का पुतले का दहन होगा। यहां कई फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे। खास बात ये भी है कि यहां पहलगाम आतंकियों का भी पुतला जलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 5:30 बजे आईपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड पहुंचेंगे। इस समारोह में 72 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, जिसे फरुखनगर के कारीगरों की टीम ने तैयार किया है। ऐसा पहली बार होगा जब पीएम मोदी पूर्वी दिल्ली में दशहरे का त्योहार मनाएंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे।

पहलगाम आतंकियों का भी जलेगा पुतला

यहां तीन की जगह चार पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसमें रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के अलावा चौथा पुतला पहलगाम के आतंकियों का जलेगा। यहां पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। साथ ही 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई।

इससे पहले पिछले साल भी पीएम मोदी ने दिल्ली में ही दशहरा मनाया था। लाल किले पर आयोजित रामलीला में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई थीं। उन्होंने तीर मारकर रावण के पुतले का दहन किया था। इस बार पीएम दशहरा मनाने पहली बार यमुनापार आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: दशहरा के दिन घर की इस जगह पर जलाएं दीपक, पैसों की तंगी होगी दूर, आप हो जाएंगे मालामाल!



 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 October 2025 at 07:22 IST