Dussehra 2025: दशहरा के दिन घर की इस जगह पर जलाएं दीपक, पैसों की तंगी होगी दूर, आप हो जाएंगे मालामाल!

दशहरा के दिन भगवान राम ने दस सिर और दिमाग वाले लंकेश रावण का वध किया था और मां सीता को वापस पा लिया था। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी।

dussehra 2025 benefits of lightning diya in front of main gate brings prosperity and happiness also improves financial crisis
dussehra 2025 benefits of lightning diya in front of main gate brings prosperity and happiness also improves financial crisis | Image: Meta AI

आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस साल दशहरा की शुभ तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7:02 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर की शाम 7:10 बजे तक रहेगी। ऐसे में दशहरा पर्व 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा।  

दशहरा न सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है बल्कि इस दिन घर को सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए खास उपाय भी किए जाते हैं।  

चौखट पर दीपक जलाने का महत्व  

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, दशहरा की शाम घर की चौखट पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह दीपक मां लक्ष्मी को घर तक लाने का मार्ग दिखाता है। चौखट पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।  

दीपक जलाने के फायदे  

नकारात्मक ऊर्जा चली जाएगी

चौखट पर जलाया दीपक नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।  

Advertisement

बीमारियां होंगी दूर

घर के बीमार सदस्य की सेहत बेहतर करने के लिए कपूर और एक जोड़ी लौंग वाला दीपक जलाना चाहिए।  

Uploaded image

कुंडली में होगा सुधार

दीपक जलाने से राहु का अशुभ प्रभाव भी समाप्त होने लगता है। खासकर जिनकी कुंडली में राहु की दशा चल रही है, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।  

Advertisement

हिन्दू धर्म के लिए है खास

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा दीपक जलाए बिना अधूरी मानी जाती है, इसलिए दशहरा पर दीपक जलाने का महत्व और भी बढ़ जाता है।  

घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

दशहरा का दिन शुभ कार्यों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन शाम के समय चौखट पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और परिवार को धन, सौभाग्य और स्वास्थ्य का आशीर्वाद देती हैं। यह आसान उपाय आपके जीवन से तंगी को दूर कर, घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकता है।

इसे भी पढ़ें:   कल दशहरा के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड