'हम हाथ जोड़कर विनती करते हैं PM मोदी और शिक्षा मंत्री आरोपियों पर कठोर एक्शन लें', पेपर लीक पर बोले आनंद कुमार, कोचिंग माफियों पर भी फोड़ा ठीकरा
पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर, 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा, 'प्रश्न पत्र लीक होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कोचिंग माफियों को लेकर भी बड़ी बात कही है।
- भारत
- 3 min read
पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के गंभीर आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद मंगलवार को यह फैसला लिया गया। परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। नई तारीख जल्द ही घोषित किए जाएंगे। परीक्षा रद्द होने की खबर आते ही देशभर के छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर छात्र सड़कों पर उतर आए और परीक्षा आयोजकों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से बड़ी बात कही है।
पेपर लीक के आरोपों के चलते NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर, 'सुपर 30' एजुकेशनल प्रोग्राम के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा, 'प्रश्न पत्र लीक होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा 2024 में भी हुआ था और अब 2026 में भी हो गया। परीक्षा देने वाले छात्र डरे हुए और घबराए हुए हैं। सबसे पहले, मैं उनसे और उनके माता-पिता से यह कहना चाहूंगा कि वे हिम्मत न हारें। थोड़ी राहत की बात यह है कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और परीक्षा रद्द कर दी।'
छात्र और अभिभावक दोनों को धैर्य रखना जरूरी-आनंद कुमार
आनंद कुमार ने आगे कहा, 'आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और CBI जांच को लेकर भी बातचीत चल रही है। ऐसी स्थितियों में सबसे जरूरी चीज है धैर्य रखना। इसलिए, धैर्य रखें और दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अच्छी तरह तैयारी करें और और भी बेहतर प्रदर्शन करें। इसे एक अवसर के रूप में देखें, निराशा के तौर पर नहीं।'
PM मोदी से आनंद कुमार की अपील
सरकार से अपील करते हुए आनंद कुमार ने कहा, 'मैं सरकार से हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि पेपर अक्सर लीक हो जाते हैं, इसलिए NTA को सतर्क रहना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा बार-बार हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ऐसे कानून बनाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।'
कोचिंग माफियों पर कठोर कार्रवाई हो-आनंद कुमार
जो अपराधी इसमें संलिप्त है, उन पर कार्रवाई होने चाहिए। ऐसी खबरें आ रही है कि कई कोचिंग संचालक की इसमें संलिप्ता है। उनमें पर भी कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी घटना जब होती है तो सरकार कुछ दिन कोचिंग माफियों पर नकेल कसती है, फिर ढिले पड़ जाती है। इनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 May 2026 at 18:51 IST