PM मोदी देश के कामों के साथ-साथ दिल्ली के लिए अलग से समय दे रहे, दो-दो बैठक ले चुके हैं- मनजिंदर सिरसा का खुलासा
Republic Bharat Samvad: मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जो पाकिस्तान हमें आंखें निकालकर दिखाता है अब पीएम मोदी ने उनकी आंखें निकालने का काम किया है। मोदी जी ने देश के 30 प्रतिशत गरीबी को खत्म करने का काम किया है। सिरसा ने कहा कि PM मोदी देश के कामों के साथ-साथ दिल्ली के लिए अलग से समय दे रहे हैं, वो सिर्फ यमुना नदी के मुद्दे पर दो-दो बैठक ले चुके हैं
- भारत
- 3 min read
Republic Bharat Samvad: रिपब्लिक भारत के कार्यक्रम नए भारत का शंखनाद 'संवाद' में मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस स्पेशल शो पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और छाती ठोककर खुद को उनका सिपाही बताया।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जो पाकिस्तान हमें आंखें निकालकर दिखाता है अब पीएम मोदी ने उनकी आंखें निकालने का काम किया है। मोदी जी ने देश के 30 प्रतिशत गरीबी को खत्म करने का काम किया है। सिरसा ने कहा कि PM मोदी देश के कामों के साथ-साथ दिल्ली के लिए अलग से समय दे रहे हैं, वो सिर्फ यमुना नदी के मुद्दे पर दो-दो बैठक ले चुके हैं क्योंकि उन्होंने चुनाव से पहले दिल्लीवासियों से वादा किया था कि यमुना जी का पानी साफ कराएंगे। दिल्ली का पानी पीने के लिए सही हो, इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह 3 बैठक कर चुके हैं।
रेखा गुप्ता 'शेरनी' मुख्यमंत्री हैं
मनजिंदर सिरसा ने कहा कि 10 साल तक दिल्ली में ऐसा मुख्यमंत्री रहा जिसके घर के दरवाजे भी किसी को पता नहीं था। उन्होंने अंदर से शीशमहल बनवा लिया। एक सीएम रेखा गुप्ता जी हैं। आपने देखा कि परसो जनसुनवाई के दौरान उनपर हमला हुआ। अगर कोई भी दूसरा इंसान होता तो डर जाता दहशत में रहता। लेकिन, जब मैं उनसे परसों मिला तो उनसे बातचीत करने के बाद ये कहने पर मजबूर हो गया कि तुम मुख्यमंत्री नहीं शेरनी मुख्यमंत्री हो। तुम्हारे अंदर शेर जैसा जज्बा है। जिसने मौत को इतने पास से देख लिया हो वो अब कह रहीं हैं कि जनसुनवाई खाली चालू ही नहीं रहेगी, अब ये जनसुनवाई दिल्ली के हर विधानसभा में करूंगी... मुझे और मेरे काम को कोई नहीं रोक सकता।
मनजिंदर सिरसा ने बयां किया दर्द
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने नए भारत का शंखनाद 'संवाद' कार्यक्रम में अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि मैं उस दौर से निकलकर आया हूं, जब एक मौत मुझे ढूंढ रहा था मारने के लिए और मेरा कसूर सिर्फ इतना था कि मैं एक सिख बच्चा था और उस सिख बच्चे को ढूंढा जा रहा था। 1 से लेकर 3 नवंबर तक वहां लोग हैवानियत का नंगा नाच कर रहे थे। मैं अपने उस शिक्षक का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे अपने घर के चक्की के पीछे छिपाकर मेरी जान बचाई थी। मैं उस टीचर और उनके परिवार को सलाम करता हूं।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि उस घटना के बाद मैंने ये प्रण ले लिया कि जिन भेड़ियों ने हमारे देश के अंडर बेकसूर सिखों को जिंदा जलाकर, गले में टायर से आग लगाकर मारने का काम किया, उन्हें किसी भी सूरत पर माफ नहीं किया जा सकता। अगर इन्हें छोड़ दिया तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा । मैं उस दिन से, जब भी मुझे मौका मिला दिल्ली में, मैं पहले दिन से इस लड़ाई को लड़ रहा हूं। मुझे बताते हुए ये अच्छा लग रहा है कि उन पीड़ित परिवारों के लिए हम निरंतर लड़े और वो जो भेड़ियों के बड़े सरदार थे उन्हें 40 साल बाद घरों से बाहर लेकर आए हैं और आज वो पिछले चार सालों से तिहाड़ जेल के अंदर हैं।
इसे भी पढ़ें: मुझे हर पल लगता था मर जाऊंगा...रिपब्लिक भारत संवाद में मनजिंदर सिंह सिरसा ने बयां किया सिख दंगों का दर्द
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 August 2025 at 14:28 IST