अपडेटेड 6 April 2025 at 13:41 IST

BREAKING: तमिलनाडु से PM मोदी की देश को बड़ी सौगात, पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का किया उद्घाटन; जानिए क्यों है खास?

PM मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम के पंबन में बने वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन किया। यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है।

Follow :  
×

Share


PM Modi Inaugurates New Pamban Bridge | Image: X

PM Modi in Tamil Nadu: रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां से देश को बड़ी सौगात देते हुए पंबन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। समुद्र के पानी में निर्मित देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है।

PM मोदी ने साल 2019 में इसका शिलान्यास किया था। आज रामनवमी के अवसर पर उन्होंने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। यह ब्रिज 535 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुआ है। 

नई ट्रेन को भी पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी आज (6 अप्रैल) को श्रीलंका से सीधे तमिलनाडु पहुंचे। यहां उन्होंने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने के साथ ही रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जो इसी नए पंबन पुल पर चली। 

क्या है नए पुल की खासियत? 

ब्रिज मंडपम से रामेश्वरम तक बना है। नया पुल 110 साल 1914 में बने पुराने पंबन ब्रिज की जगह बनाया गया है। नए पंबन ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका वर्टिकल लिफ्ट मैकेनिज्म है, जो इसके 72.5 मीटर के हिस्से को ऊपर उठा सकती है। इससे बड़े जहाज भी नीचे से बड़े आसानी से गुजर सकेंगे। समुद्र तल से 22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पुल 2.5 किमी से अधिक लंबा है। पुल को 17 मीटर ऊपर तक उठाया जा सकेगा। नए ब्रिज पर दोहरी रेल लाइनें हैं, इन पटरियों पर ट्रेनें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसके शुरू होने के बाद मंडपम से रामेश्वरम का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। पुराने पुल के मुकाबले 3 मीटर ऊंचा बना है।

इस पुल को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि शिप के जाने के लिए बीच से खुल जाएगा। पुराने ब्रिज की स्विंग को खुलने में 35 से 40 मिनट तक लगते थे, जबकी इसकी लिफ्ट खुलने में महज 5 मिनट 30 सेकंड लगते हैं। 3 मिनट में बंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्‍टर से लगाई छलांग और पैराशूट नहीं खुला, IAF ऑफिसर की दर्दनाक मौत; धोनी को भी दे चुके थे स्काईडाइविंग की ट्रेनिंग

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 13:19 IST