'झूठ की गूंज के सामने सच की जीत...', राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने गाड़े झंडे, तो गदगद हुए PM मोदी, प्रदेशवासियों का जताया आभार

पीएम मोदी ने राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने पर प्रदेशवासियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।

 
Follow :
PM Modi | Image: ANI

PM Modi thanks Rajasthan Voters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने इस जीत को झूठ की गूंज के सामने सच की जीत बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट में लिखा, 'राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।'

डबल इंजन सरकार की नीतियों को समर्थन- PM

उन्होंने आगे लिखा, 'यहां के मेरे परिवारजनों के इस जनादेश से एक बार फिर साफ हो गया है कि डबल इंजन सरकार की सुशासन एवं विकास की नीतियों को उनका पूरा समर्थन है। इससे राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही जन-जन के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा संकल्प भी और सशक्त होगा।' प्रधानमंत्री ने अंत में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान बीजेपी को टैग कर उनके परिश्रम की सराहना की।

September 14, 2026

सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर- अमित शाह

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेशवासियों को ढेरों बधाई दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'घणी-घणी बधाईयां राजस्थान! राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।

शाह ने CM भजनलाल को दी बधाई

शाह ने आगे लिखा, 'इस प्रचंड जीत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और बीजेपी राजस्थान के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।'

September 14, 2026

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से प्रदेश को मुक्त कर भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास को नई गति दे रही है। प्रदेशवासियों का यह आशीर्वाद राजस्थान को विकसित बनाने के संकल्प को और मजबूत करेगा।'

बीजेपी ने जीती 41% वार्ड

बता दें कि राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने 41% वार्ड जीतकर राज्य में अपनी स्थिति मजबूत की है। वहीं कांग्रेस 35% वार्डों पर सिमट गई। 

अब तक 10,245 वार्डों  में से 10,205 वार्डो के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 4,167 और कांग्रेस ने 3,603 वार्ड जीते हैं। वहीं निर्दलीयों ने 2,265 वार्डों में जीत दर्ज की है। रालोपा ने 63 और 'आप' पार्टी ने 42 सीटों पर कब्जा जमाया है। 

यह भी पढ़ें: 'चीन PM मोदी के बयानों को अहमियत देता है...', BRICS में प्रधानमंत्री और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत की विदेश नीति का मुरीद हुआ ड्रैगन

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 September 2026 at 08:13 IST