'चीन PM मोदी के बयानों को अहमियत देता है...', BRICS में प्रधानमंत्री और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद भारत की विदेश नीति का मुरीद हुआ ड्रैगन
China on PM Modi's Message on Bilateral Ties: चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस रुख की सराहना की है जिसमें उन्होंने किसी भी दबाव के बिना स्वतंत्र फैसले लेने की बात कही थी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

China Praises PM Modi's Message on Bilateral Ties: चीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का पुरजोर स्वागत किया है जिसमें उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की बात कही थी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन के संबंध किसी भी तीसरे देश से प्रभावित नहीं हैं। चीन ने इसे भारत-चीन संबंधों के भविष्य के लिए एक अहम संदेश बताया है। चीन के मुताबिक, दोनों देशों को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं की बैठक भारत-चीन संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। कजान में द्विपक्षीय बातचीत की दोबारा शुरुआत होने के बाद पहले तियानजिन और अब नई दिल्ली में इन रिश्तों को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए गए हैं।
चीन के प्रवक्ता ने क्या कहा?
चीन के प्रवक्ता गुओ ने कहा कि इस बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि दोनों देशों के बीच 'साझेदार' बनने की सहमति रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों में आपसी समझ और सम्मान का होना जरूरी है।
'भारत अपनी जमीन से चीन विरोधी गतिविधियों…'
चीन ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस रुख की सराहना की है, जिसमें उन्होंने किसी भी दबाव के बिना स्वतंत्र फैसले लेने की बात कही थी। गुओ ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार भारत की विदेश नीति पूरी तरह स्वतंत्र है और भारत-चीन के संबंध किसी तीसरे पक्ष से प्रभावित नहीं हैं। इसके साथ ही, भारत अपनी जमीन से किसी भी प्रकार की चीन विरोधी गतिविधियों को संचालित करने की इजाजत नहीं देगा। चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन बयानों को अहमियत देता है।
Advertisement
ब्रिक्स समिट में हुई जिनपिंग-PM मोदी की मुलाकात
बता दें कि चीन का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई मुलाकात के बाद आया है। इस सम्मलेन से इतर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की थी, जो कि पिछले तीन साल में तीसरी मुलाकात रही।
यह भी पढ़ें: शी जिनपिंग ने BRICS नेताओं के साथ फैमिली फोटो के लिए दिया पोज, फिर सुना PM मोदी का संबोधन...