अपडेटेड 10 March 2025 at 19:41 IST

PM मोदी ने CISF को स्थापना दिवस की दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को CISF को उसके स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में उनका समर्पण और सतर्कता अद्वितीय है।

Follow :  
×

Share


PM Narendra Modi | Image: Video Grab

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को उसके स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में उनका समर्पण और सतर्कता अद्वितीय है। भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शामिल सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गयी थी तथा इसे अहम सरकारी तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीआईएसएफ के सभी कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! इस सुरक्षा बल को इसके पेशेवराना अंदाज, समर्पण और साहस के लिए सराहा जाता है। वे आवश्यक बुनियादी ढांचे की रक्षा करके और हर दिन अनगिनत लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारी सुरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।’’

ये भी पढ़ें - Amla Power: क्या हम रोजाना गर्म पानी के साथ आंवला पाउडर ले सकते हैं?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 19:41 IST