Pawan Kalyan: PM मोदी, CM चंद्रबाबू नायडू से लेकर रवि किशन तक... इन हस्तियों ने पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज अपना 55वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है।

 
Follow :
Pawan Kalyan Birthday | Image: Instagram

Pawan Kalyan Birthday: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक की तमामा हस्तियां बधाईयां दे रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया है।

पीएम मोदी ने नोट लिखते हुए पवन कल्याण की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की बधाई। वे लोगों के बीच बहुत सम्मानित हैं और आंध्र प्रदेश में NDA के सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समाज की सेवा करते हुए उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु मिले, यही कामना है।'

September 2, 2026

CM चंद्रबाबू नायडू बोले- सौ साल जिएं

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी दिली इच्छा है कि 'पावर स्टार' के रूप में प्रशंसकों के दिलों में हमेशा बसे रहने वाले पवन कल्याण स्वस्थ और ऊर्जावान रहते हुए सौ साल का जीवन जिएं। पंचायती राज विभाग में कई सुधारों और विकास कार्यक्रमों के माध्यम से वे महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं। सड़क निर्माण से लेकर हरियाली को बढ़ावा देने और आदिवासी लोगों की कठिनाइयों को दूर करने तक, उनके उठाए गए कदमों के बेहतरीन नतीजे मिल रहे हैं। वे बदलाव की नई शुरुआत कर रहे हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पवन कल्याण गारू- जो राज्य के पुनर्निर्माण के लिए गठबंधन द्वारा जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए अथक प्रयास करते हैं- ऐसे और भी कई जन्मदिन मनाएं।'

September 2, 2026

अमित शाह ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

गृहमंत्री अमित शाह ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई देना नहीं भूले। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए NDA के विजन को साकार करने की दिशा में आपके समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। नागरिकों की निरंतर सेवा के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

September 2, 2026

राजनाथ सिंह ने दी जन्मदिन की बधाई

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने एक्स हैंडल पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'पवन कल्याण गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

रवि किशन ने किया बर्थडे विश

भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक्स पर लिखा, 'आंध्र प्रदेश के मा. उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।'

अर्जुन दास ने दी शुभकामना

अर्जुन दास ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई पवन कल्याण अन्ना। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो!'

पवन कल्याण के बारे में

बता दें कि पवन कल्याण का जन्म 2 सितंबर 1971 को आंध्र प्रदेश के बापटला में हुआ था। उनका असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है। वे अभिनेता चिरंजीवी और अभिनेता-निर्माता नागेंद्र बाबू के छोटे भाई हैं। पवन कल्याण ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ‘अत्तरिन्तिकी दारेदी’, ‘गोपाला गोपाला’, ‘वकील साब’ और ‘भीमला नायक’ जैसी फिल्मों ने उन्हें पावर स्टार बनाया।

हालांकि, बाद में उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 2014 में जन सेना पार्टी की स्थापना की और फिर सक्रिय राजनीति में पूरी तरह उतर गए। वर्तमान में पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: ओढ़ाया शॉल, ली सेल्फी और... सायोनी घोष ने CM विजय से की मुलाकात, मेहमाननवाजी के जताया आभार- VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 09:50 IST