Modi Cabinet Decisions: बंगाल और झारखंड को मिली सौगात, जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी... मोदी कैबिनेट ने कई अहम फैसले पर लगाई मुहर

मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 10 मार्च को 8.8 लाख करोड़ रुपये के 6 बड़े फैसले लिए। इनमें मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना, पश्चिम बंगाल में नई रेलवे लाइनें और जल जीवन मिशन 2.0 भी शामिल हैं। कैबिनेट ने भारतीय रेलवे की दो मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी।

Follow :  
×

Share


मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 10 मार्च को 8.8 लाख करोड़ रुपये के 6 बड़े फैसले लिए | Image: ANI

मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 10 मार्च को 6 बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के फैसले हुए। वहीं, एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई कि बैठक में आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने रेल मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित दो रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी गई है, जिनकी कुल अनुमानित लागत 4,474 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं में सैंथिया-पाकुर चौथी लाइन और संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन का निर्माण शामिल है। बैठक में जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना भी शामिल हैं।

रेलवे विस्तार के लिए  4,474 करोड़ की मंजूरी

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे की दो मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी, जिससे रेल नेटवर्क में लगभग 192 किमी की बढ़ोतरी होगी। इन परियोजनाओं में सैंथिया-पाकुर चौथी लाइन और संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 4474 करोड़ रुपये है। बताया गया कि पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यों के 5 जिलों को कवर करने वाली दो परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 192 किलोमीटर की वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य होगा

भारतीय रेलवे को कैबिनेट द्वारा दी गई ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत बनाई गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य एकीकृत योजना और हितधारकों के परामर्श के माध्यम से बहुमार्गीय संपर्क और लॉजिस्टिक क्षमता को बढ़ाना है। इन परियोजनाओं से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं आवाजाही सुनिश्चित होगी।

लगभग 5,652 गांवों की कनेक्टिविटी में होगा सुधार

मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं के तहत बताया जा रहा है कि इस परियोजना से लगभग 5,652 गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनकी आबादी लगभग 147 लाख है। इससे देश भर के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिनमें बोलपुर-शांतिनिकेतन, नंदिकेश्वरी मंदिर (शक्तिपीठ), तारापीठ (शक्तिपीठ), पटचित्र ग्राम, धडिका वन, भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य, रामेश्वर कुंड आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, 'हैट्रिक' लगाने के साथ 'गोल्ड' को बनाया अगला टारगेट
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 18:58 IST