अपडेटेड 5 February 2026 at 23:14 IST
खड़गे का विरोध, फिर सदन से वॉकआउट... 97 मिनट तक राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, भाषण पर पक्ष-विपक्ष ने क्या-क्या कहा?
विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी में प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटा 37 मिनट तक राज्यसभा में अपना भाषण दिया। इस दौरान वो कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी के भाषण पर पक्ष-विपक्ष ने क्या-क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। जैसे पीएम मोदी सदन में बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर थोड़ी देर बाद विपक्ष वॉकआउट कर सदन से बाहर चले गए। विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी में प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटा 37 मिनट तक अपना भाषण दिया। इस दौरान वो कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। अब पीएम मोदी के भाषण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। जानतें है किसने क्या कहा?
राज्यसभा में पीएम मोदी ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू किया। विपक्ष के सांसद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्पीकर सी पी राधाकृष्णन ने नारेबाजी कर रहे सांसदों को शांत बनाए रखने की अपील की। मगर विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। प्रधानमंत्री ने स्पीकप से अपील करते हुए कहा कि खड़गेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद विपक्ष वॉकआउट कर सदन से बाहर चले गए। मगर सत्ता पक्ष के सांसद पीएम मोदी के भाषण में मेज थपथपाते रहे।
पीएम ने अपने भाषण में हर मुद्दे को कवर किया-हर्ष वी श्रृंगला
भाजपा सांसद हर्ष वी श्रृंगला ने पीएम मोदी के भाषण पर कहा, "पीएम ने अपने भाषण में सभी देश के मुद्दों को कवर किया। जितनी देश में उन्नती हुई उसके बारे में सूचना दिया है। हमारे लिए गर्व की बात है कि हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। हमने 27 देशों के साथ ट्रेड डील किया है और अमेरिका के साथ ट्रेड डील किया है ये देखते हुए हम विश्व मित्र माने जाते हैं। भारत बड़ी अर्थव्यवस्था बन रही है ये गर्व की बात है।"
पीएम मोदी ने विपक्ष के सारे सवाल का जवाब दिया है-पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "पीएम मोदी ने विपक्ष के सारे सवाल का जवाब दिया है। आप सवाल कीजिए तो हम जवाब देने को तैयार हैं। आज पीएम मोदी जितने सवाल उठाए न सिर्फ उसका जवाब दिया बल्कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं उन्होंने अपने कालखंड में उनकी कार्यशैली कैसे रही इस तक का उदाहरण के साथ उन्होंने जवाब दिया। जितने ज्यादा सवाल आते उतने जवाब पीएम मोदी द्वारा दिए जाते। ये हम सब की जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेदारी को आज पीएम मोदी ने निभाया है। जब आप सवाल उठाते हैं तो उसका जवाब सुनने का हिम्मत तो रखिए। कल पीएम मोदी जब बोलना चाह रहे थे तो आपने मौका नहीं दिया। आज जब पीएम मोदी जवाब दे रहे थे तब विपक्ष वॉकआउट किया। ये दर्शाता है कि आपको सिर्फ हंगामा ही खड़ा करना है।"
अमेरिका के साथ डील पर पीएम ने कुछ नहीं कहा- खड़गे
मगर विपक्ष ने पीएम मोदी के भाषण को खोखला बताया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,"आज राष्ट्रपति अभिभाषण में पीएम मोदी का उत्तर था हम उन्हें सुनन चाहते थे लेकिन 4 दिन से राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा था और हम देश के हित में चंद बाते लोकसभा और राज्यसभा में बोलने चाहते थे। जो इन्होंने अमेरिका के साथ डील करके किसानों के हित का बलिदान दिया और जो ट्रंप कहते हैं उन्होंने वही बात मानी।"
खड़गे ने आगे कहा,"हम इसी पर और सामाजिक न्याय, महंगाई के बारे में बात पूछना चाहते थे.. लेकिन उन्होंने हमें बोलने नहीं दिया... पीएम मोदी से भी कोशिश की लेकिन इन्होंने ठान लिया है कि दोनों विपक्ष नेता को बोलने न देना....अगर वो दो मिनट मेरी बात सुनते तो समस्या का हल निकलता। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इरादा है भी नहीं....ये हमारे पार्टी और नेता का अपमान करते हैं इसलिए हमने इसका खंडन किया है इसलिए हमने वॉकआउट किया।"
पीएम ने अपने भाषण से विपक्ष को नीचा दिखाया-सपा सांसद
सपा सांसद राजीव राय ने पीएम मोदी के भाषण पर कहा, "पीएम मोदी जिस तरीके की बातों के लिए जाने जाते हैं किस विपक्ष को छोटा करना है, कितना नीचा दिखाना इसमें उनको महारत हासिल है वो दिख गया कि जो सत्ता में रहते हैं वो विपक्ष को बोलने नहीं देते हैं। चीन के नाम लेने से डरते हैं। वो क्या मोहब्बत की बात करेंगे। वो पीएम है तो उन्हें शुमकामनाएं"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 23:13 IST