PM मोदी 12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम के उद्घाटन में पहुंचे, विदेशी प्रतिनिधियों का किया स्वागत

12th BRICS Parliamentary Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने युगांडा, क्यूबा, ​​ब्राज़ील और रूस के डेलीगेशन का स्वागत किया।

 
Follow :
12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम में पहुंचे PM मोदी, विदेशी प्रतिनिधियों का किया स्वागत | Image: ANI

12th BRICS Parliamentary Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, (26 अक्तूबर) को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन समारोह में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने ब्रिक्स के सहयोगी देशों से आए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया।

आने वाले विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी संघ की फेडरल असेंबली के 'स्टेट ड्यूमा' के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन का भी स्वागत किया। इससे पहले, सोमवार को ब्रिक्स संसदीय मंच में हिस्सा लेने के लिए ब्रिक्स के साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजधानी स्थित संसद परिसर पहुंचे। अधिकारियों और सांसदों ने इन विदेशी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ब्राजील, युगांडा और क्यूबा के  प्रतिनिधियों का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम पर युगांडा, क्यूबा, ​​ब्राजील और रूस समेत अन्य विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। रूस और ब्राजील ब्रिक्स मंच के पूर्ण सदस्य देश हैं, जबकि युगांडा और क्यूबा को 2025 में साझेदार देश बनाया गया था। वहीं, सांसदों राजीव राय और नरेश बंसल ने प्रतिनिधिमंडलों और वहां आए मेहमानों का स्वागत किया।

October 26, 2026

ब्रिक्स के 11 सदस्य और 10 साझेदार देश

ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। ये सभी भारत की संसद द्वारा संसद भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय '12वें ब्रिक्स संसदीय मंच' में हिस्सा लेने आए हैं। इस मंच का उद्घाटन समारोह आज सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष और इस मंच के चेयरमैन ओम बिरला ने उद्घाटन भाषण दिया।

October 26, 2026

वैश्विक GDP में हिस्सेदारी 40%-राज्यसभा सांसद नरेश बंसल

12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम के बारे में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "यह समूह दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, वैश्विक जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी 40% है और वैश्विक व्यापार में इसका योगदान लगभग 24% है। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है। वर्तमान में भारत के पास इसकी अध्यक्षता है, और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में, यह मंच वैश्विक चुनौतियों, विशेष रूप से विकासशील देशों के सामने आने वाली चुनौतियों, से निपटने के लिए एक अहम माध्यम के रूप में काम करता है।"

ये भी पढ़ें: 'माई डियर फ्रेंड...,': PM मोदी ने लूला डा सिल्वा को दोबारा ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, ग्लोबल साउथ और द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 October 2026 at 12:56 IST