'माई डियर फ्रेंड...,': PM मोदी ने लूला डा सिल्वा को दोबारा ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई, ग्लोबल साउथ और द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को दोबारा से चुने जाने पर बधाई दी है। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-ब्राजील रिश्ते से लेकर ग्लोबल साउथ पर भी साथ मिलकर काम करने का भरोसा जताया है।

PM Modi congratulates Brazil Prez Lula on re-election victory
लूला की जीत पर PM मोदी की बधाई: ग्लोबल साउथ-द्विपक्षीय संबंधों पर दिया जोर | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 अक्टूबर) को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को उनके फिर से चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा तथा व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने का भरोसा जताया है। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी भरोसा जताया कि ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक ज़्यादा सबको साथ लेकर चलने वाली, बराबर और टिकाऊ दुनिया के लिए काम करेंगे।"

शानदार दोबारा चुनाव जीत पर दिल से बधाई-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को उनके फिर से चुने जाने पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा "मेरे प्यारे दोस्त, प्रेसिडेंट लूला को उनकी शानदार दोबारा चुनाव जीत पर दिल से बधाई।" आगे उन्होंने कहा ""मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।"

ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं पर जोर

PM मोदी ने आगे कहा कि दोनों देश अलग-अलग सेक्टर में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे और ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा "हम मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे, 'ग्लोबल साउथ' की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया की दिशा में काम करेंगे।"

जीत के बाद लूला डा सिल्वा ने क्या कहा?

ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने के बाद लूला ने एक्स पर कहा ""हम लोगों को यह समझाने में कामयाब रहे कि ब्राजील में लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। हमने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी दखल को हरा दिया है। ब्राजील किसी के पिछवाड़े जैसा नहीं है। हम देश चलाने के तरीके को बदलेंगे; हम फैसला लेने की प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी और बढ़ाएंगे।"

Advertisement

प्रतिद्वंदी फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया

समाचार एजेंसी एएनआई ने ब्राजील की मीडिया और 'डेटाफोलहा' के अनुमानों के अनुसार बताया कि 99.77% वोटों की गिनती के बाद, दूसरे दौर में मौजूदा राष्ट्रपति को 51.76% वैध वोट मिले, जबकि बोल्सोनारो को 48.24% वोट मिले। अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने तक, वे कुल 16 वर्षों तक सत्ता में रहेंगे, जो ब्राजील के लोकतांत्रिक इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें: Lula da Silva: ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे देश की सत्ता

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड