अपडेटेड 13 March 2026 at 20:11 IST
PM Kisan Yojana 22nd Installment: किसानों के लिए खुशखबरी, PM मोदी ने जारी की 22वीं किस्त, फटाफट चेक करें अपना खाता
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दिया है। इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा किसानों को 2000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। इन आसान तरीके से चेक करें कि खाते में पैसा पहुंचा या नहीं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (13 मार्च) को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त असम के गुवाहाटी से जारी कर दिया है। भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजे दी गई है। इस योजना से देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (Direct Bank Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक कुल 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे जान सकते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आपके खाते में पहुंची या नहीं।
SMS के माध्यम से पीएम किसान की किस्त चेक करें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होते ही लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आता है। ऐसे में आप रजिस्टर्ड मोबाइल SMS चेक कर सकते हैं। बैंक की ओर से भी एक मैसेज भेजा जाता है, जिसमें लाभार्थियों को बताया जाता है कि खाते में 2,000 रुपये की राशि जमा कर दी गई है।
एटीएम (ATM) या बैंक जाकर चेक करें
अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार या बैंक की ओर से कोई मैसेज नहीं मिलता है, तो आप अपने नजदीकी ATM पर जाकर खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इससे पता चल जाएगा कि आपके खाते में ₹2,000 की किस्त जमा हुई है या नहीं। आप अपनी बैंक शाखा में जाकर भी यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं।
ऐप के जरिए कैसे किस्त चेक करें?
- इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर PMKISAN GoI ऐप डाउनलोड करना होगा।
- ऐप खोलने के बाद आपको Login पर क्लिक/टैप करना है।
- इसके बार Login Type में से Beneficiary को सिलेक्ट करना है।
- अब आपको आधार नंबर या Registration id दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको Beneficiary Status के विकल्प से अपनी किस्तों की जानकारी मिल जाएगी।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 18:00 IST