BREAKING: ट्रंप को बड़ा झटका... इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, 4 US क्रू मेंबर की मौत; अमेरिका ने दुश्मन के हमले को नकारा

अमेरिका का एक रिफ्यूलिंग विमान इराक में क्रैश हो गया। इस हादसे में 4 क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि हुई है। इस विमान में छह क्रू मेंबर सवार थे। सेंटकॉम का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

U.S. KC-135 america aircraft down
इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, 4 US क्रू मेंबर की मौत | Image: AP

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बीच यह खबर आ रही है कि अमेरिकी वायुसेना को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का एक केसी-135 (U.S. KC-135) रिफ्यूलिंग विमान हादसे का शिकार हो गया। U.S. KC-135 में विमान में कुल छह क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से चार की मौत की पुष्टि हो गई है।

अमेरिकी सेंट्रल कमान (U.S. Central Command) ने जानकारी देते हुए कहा फ्लोरिडा – 12 मार्च को पूर्वी समयानुसार दोपहर लगभग 2 बजे, पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी केसी-135 ईंधन भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार छह चालक दल के सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

अमेरिका ने दुश्मन के हमले को नकारा

अमेरिकी सेंट्रल कमान (U.S. Central Command) ने एक्स पर कहा दुर्घटना के पीछे का कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी जांच जारी है। कुछ सामने आता है, तो अधिक जानकारी साझा की जाएगी। केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान में मौजूद छह में से चार क्रू मेंबर की मौत हो चुकी है, जबकि दो की तलाश अभियान जारी है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमान ने ऐसा कुछ नहीं कहा गया है कि इस विमान को ईरान में मार गिराया है या कोई और।

केसी-135 विमान एक रिफ्यूलिंग विमान है

केसी-135 विमान अमेरिका का एक रिफ्यूलिंग विमान है। युद्ध में इसका उपयोग दूसरे सैन्य विमानों को ईंधन देने के लिए किया जाता है। ऐसे विमान मिलिट्री ऑपरेशनों में बेहद अहम भूमिका निभाती है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका के तीन एफ-15एस विमान गिराए गए थे। 
 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड