PM Kisan Yojana Instalment: आज आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, जानिए कितने बजे आपके खाते में आएगा पैसा?

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज जारी हो रही है। PM मोदी पश्चिम बंगाल से इसे जारी करेंगे। जानें कितने बजे आपके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
PM Kisan Yojana Instalment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज मिलेगी, जानिए ठीक कितने बजे आपके खाते में आएगा पैसा? | Image: PIB

PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज देश के करोड़ों किसानों के खाते में आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की किस्त जारी करेंगे। ये पहला मौका है जब PM मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीत के बाद इस राज्य से PM किसान निधि का पैसा ट्रांसफर करेंगे।

कितने बजे आएगा पैसा?

प्रधानमंत्री दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके तुरंत बाद शाम 4 बजे के बाद किसानों के खाते में 2-2 हजार की किस्त आना शुरू हो जाएगी। सरकार ने देशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को आसानी से पैसा मिल सके।

कितने किसानों को मिलेगा फायदा?

इस बार कुल 9.44 करोड़ किसानों के खाते में पैसा जाएगा। इस किस्त पर सरकार करीब 18,880 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 2.88 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। पिछली किस्त में 2.18 करोड़ को पैसा मिला था। जिन्होंने e-KYC या आधार लिंकिंग नहीं कराई, उन्हें इस बार झटका लग सकता है। बिहार में 73 लाख से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

किसानों को साल में कितना पैसा मिलता है?

PM किसान सम्मान निधि शुरू होने से अब तक सरकार ने किसानों के खाते में 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर कर चुकी है। इसमें महिला किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये मिलते हैं। हर किस्त 2000 रुपये की होती है, जो 4 महीने का भत्ता एक साथ आता है।

सलाह दी जाती है कि किसान सिर्फ आधिकारिक PFMS पोर्टल या अपने बैंक अकाउंट से ही स्टेटस चेक करें। PM किसान सम्मान निधि योजना गरीब किसानों को बिना किसी कटौती के सीधे पैसा पहुंचाने की बड़ी योजना है। जिन किसानों का पैसा नहीं आया है, वे तुरंत e-KYC पूरा कर लें। 

यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम कल, आज पूरे देश में NTA करा रही मॉक ड्रिल; प्रैक्टिस होगी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 10:40 IST