PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 20 जून को खाते में आएगी अगली किस्त; तुरंत करा लें e-KYC और बैंक लिंकिंग, वरना पैसे अटक जाएंगे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23वीं किस्त 20 जून को खाते में आएगी। 2000 रुपये पाने के लिए e-KYC और बैंक लिंकिंग तुरंत पूरा कर लें। यहां जानें पूरी डिटेल, पूरी खबर पढ़ें
- भारत
- 2 min read
PM Kisan Samman Nidhi Update News: प्रधानमंत्री किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को खाते में आएगी, केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ये तारीख घोषित कर दी है। नया अपडेट ये भी मिला है कि अब 2000 रुपये पाने वालों के लिए e-KYC और बैंक लिंकिंग अनिवार्य हो चुका है। ऐसे में जरूरी है कि ये दो काम आप जितना जल्दी हो सके पूरा कर लें।
प्रधानमंत्री मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल में तारकेश्वर के हुगली से इस किस्त को रिलीज करेंगे। इसके तुरंत बाद किस्त में पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। बतादें सरकार ने इस बार नियमों में सख्ती बरती है। इसलिए लाभार्थी किसानों को कुछ जरूरी काम तुरंत पूरा करने होंगे, वरना किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
e-KYC पूरा करें
e-KYC अब अनिवार्य हो गया है इसलिए जिन किसानों का e-KYC नहीं हुआ है, उनके पैसे रुक सकते हैं।
आप OTP आधारित e-KYC भी कर सकते हैं। pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं और खुद e-KYC अपडेट करें।
इसके अलावा बायोमेट्रिक e-KYC के लिए नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आप ये काम आसानी से कर सकते हैं।
बैंक अकाउंट वेरीफाई करें
योजना के तहत आधार से लिंक्ड बैंक खाता होना चाहिए। ऐसे में DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव होना जरूरी है। इसके अलावा लैंड सीडिंग स्टेटस भी चेक कर लें।
घर पर बैठे ऐसे करें योजना का स्टेटस
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
'Know Your Status' पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
कैप्चा भरकर सबमिट करें।
प्रोफाइल में सब कुछ 'Yes' दिखे तो 20 जून को पैसे आ जाएंगे।
पीएम किसान योजना के तहत पात्र छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये (2000 रुपये x 3 किस्त) दिए जाते हैं। इस योजना से देशभर के करोड़ों किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। किसान भाइयों से अपील है कि 20 जून से पहले अपना e-KYC और बैंक डिटेल्स अपडेट कर लें ताकि कोई परेशानी न हो।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 18 June 2026 at 09:00 IST