Rajya Sabha Election: झारखंड में 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज, इन तीन उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर; जानें चुनाव की पूरी प्रक्रिया?

झारखंड में आज राज्यसभा की 2 सीटों पर वोटिंग है। JMM-कांग्रेस दोनों ही पार्टी सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। जानें दोनों सीट कौन सी है और कौन-कौन मैदान में है, जानिए पूरी राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajya Sabha Election 2024
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 | Image: ANI

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज वोटिंग है, शाम 4 बजे तक विधानसभा परिसर में वोटिंग चलेगी और इसके बाद देर शाम तक ही नतीजे भी आ जाएगे। बतादें दो सीटों पर यहां सिर्फ तीन उम्मीदवार ही है, इससे चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। JMM के बैद्यनाथ राम की पहली सीट पर जीत का दावा किया जा रहा है। दूसरी सीट पर कांग्रेस के प्रणव झा और NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच है।

संख्याबल कैसे है?

INDIA ब्लॉक (JMM + कांग्रेस + सहयोगी): कुल 56 विधायक  
NDA: 24 विधायक (बीजेपी 21 + AJSU, JD(U), LJP(R) 1-1 प्रत्येक)  
एक सीट जीतने के लिए 28 वोट जरूरी हैं। 

CM हेमंत सोरेन ने कराया मॉक पोल

JMM-कांग्रेस गठबंधन दावा कर रहा है कि दोनों सीटें उनकी झोली में ही जाएगी। उन्होंने सभी 56 विधायकों को सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर बुलाकर मॉक पोल कराया, जिसमें JMM को 27 और कांग्रेस को 27 वोट मिले। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन ने पोचिंग रोकने के लिए विधायकों को सीएम हाउस में रखा है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया समझें

राज्यसभा चुनाव सीधे जनता नहीं, बल्कि विधायकों (MLA) द्वारा होता है। इसे अप्रत्यक्ष चुनाव कहते हैं।

Advertisement

विधायक गुप्त मतदान से वोट डालते हैं। जीतने वाला 6 साल के लिए राज्यसभा सांसद बन जाता है।

झारखंड में 2 राज्यसभा सीटों पर आज (18 जून 2026) वोटिंग हो रही है।  

Advertisement

कुल 3 उम्मीदवार: बैद्यनाथ राम (JMM), प्रणव झा (कांग्रेस), परिमल नाथवानी (NDA)  

JMM-कांग्रेस के पास 56 विधायक जो दोनों सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।  

NDA के पास 24 विधायक हैं, जिन्हें क्रॉस वोटिंग की उम्मीद।

बतादें संख्या बल ज्यादा होने वाला गठबंधन आसानी से जीत जाता है, लेकिन क्रॉस वोटिंग से खेल बिगड़ भी सकता है।  

यह भी पढ़ें: 6वें दिन दिलजीत की फिल्म के आगे फीकी पड़ी कंगना की चमक?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड