'हिंदू-मुस्लिम मानसिकता से बाहर निकलें'; 'वंदे मातरम्' विवाद पर भड़कीं कंगना रनौत, शर्मिला टैगोर के बयान पर साधा निशाना

Kangana Ranaut: वंदे मातरम् पर जारी विवाद को लेकर अब सांसद कंगना रनौत और वेटरन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर आमने-सामने हैं। रनौत ने शर्मिला टैगोर पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हिंदू-मुस्लिम मानसिकता से बाहर निकलें'।

 
Follow :
'वंदे मातरम्' विवाद पर भड़कीं कंगना, शर्मिला टैगोर के बयान साधा निशाना | Image: ANI

Kangana Ranaut Vs Sharmila Tagores: एक्टर-नेता कंगना रनौत ने 'वंदे मातरम' पर बॉलीवुड सीनियर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस कविता को सिर्फ धार्मिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। 

'क्वीन' फिल्म की एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टैगोर के हालिया इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह राष्ट्रीय गीत को लेकर सीनियर एक्ट्रेस की आपत्तियों का सम्मान करती हैं। हालांकि, वह शर्मिला द्वारा कविता की व्याख्या करने के तरीके से सहमत नहीं थीं।

उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे?-कंगना

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा 'मैं इस बात की सराहना करती हूं कि शर्मिला जी ने 'वंदे मातरम' को लेकर अपनी आपत्तियां जाहिर की हैं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि कला या कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है। किसी भी कविता या गाने में शब्द रूपक (metaphors) होते हैं।

उन्होंने आगे कहा 'कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए तरह-तरह की कल्पनाओं और अद्भुत उपमाओं का इस्तेमाल करते हैं। 'वंदे मातरम' आजादी की लड़ाई की भावना है; बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आप कला की इतनी महान रचना को महज़ एक धार्मिक रीति-रिवाज तक कैसे सीमित कर सकती हैं?'

'हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर निकलें'-कंगना

कंगना ने आगे कहा कि 'विवेकानंद ने मशहूर बात कही थी कि उन्हें ऐसे युवा चाहिए जिनके शरीर लोहे जैसे मजबूत हों, हड्डियां स्टील जैसी हों और नसों में बिजली जैसी ताकत दौड़ती हो। वे मौसम का हाल नहीं बता रहे थे, बल्कि वे शक्ति के जागने की बात कर रहे थे।

कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर निकलें। भले ही हम एक ही ईश्वर को मानते हों, डॉक्टर भी ताकत को 'शक्ति' ही कहते हैं। आइए, एक-दूसरे को अपना समझकर गले लगाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मुझे  वह जोरदार गले लगाना बहुत पसंद है जो आप हमेशा मुझे लगाते हैं।'

कांग्रेस मुख्यालय से 'वंदे मातरम' विवाद शुरू

गौरतलब है कि 'वंदे मातरम' विवाद कांग्रेस मुख्यालय के एक वीडियो से शुरू हुआ। इस वीडियो में 15 अगस्त को आजादी के जश्न के दौरान राष्ट्रगीत गाए जाते समय खड़गे और सोनिया गांधी को बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद बीजेपी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर 'वंदे मातरम' का अपमान करने का आरोप लगाया और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

ये भी पढ़ें: 'वंदे मातरम् गाना बंद करना पड़ेगा, जिन्ना की उसी राह पर कांग्रेस पार्टी' निशिकांत दूबे का राहुल-सोनिया गांधी पर जोरदार हमला

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 August 2026 at 11:35 IST