अपडेटेड 19 November 2025 at 11:48 IST
Kerala: नहीं बच सकी मासूम की जान, 4 साल की बच्ची को स्कूल परिसर में ही बस ने कुचला; ड्राइवर ने सुनी चिल्लाने की आवाज, फिर...
Bus Accident: बच्ची स्कूल बस से उतरी थी। वो बस के अगले पहिये की चपेट में आ गई। बस का टायर उसके ऊपर से होकर गुजर गया। जब वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो ड्राइवर ने बस रोकी।
Kerala news: केरल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्कूल बस की चपेट में आने से 4 साल की मासूम बच्ची हेजल बेन की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य बच्ची इनाया फैजल गंभीर रूप से घायल भी हुई है। उसे गंभीर चोटें आई हैं और बच्ची का इलाज जारी है। ये घटना प्ले स्कूल के परिसर में हुई है।
कैसे हुई ये दर्दनाक घटना?
मामला केरल इडुक्की के वझवत्ता स्थित गिरिज्योति CMI पब्लिक स्कूल का है। जानकारी के अनुसार बुधवार (19 नवंबर) सुबह स्कूल परिसर में हेजल जैसे ही बस से उतरकर आगे बढ़ने लगी तो वो बस के अगले पहिये के नीचे आ गई। इस दौरान बस का टायर उसके ऊपर से होकर गुजर गया। जब वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो ड्राइवर ने बस रोकी।
नहीं बच सकी हेजल की जान
इस दर्दनाक घटना में हेजल के साथ मौजूद दूसरी बच्ची इनाया फैजल भी गंभीर रूप से घायल हुई। दोनों को शिक्षिकाओं और स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में मासूम हेजल को बचाया नहीं जा सका। वहीं, इनाया के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।
पुलिस का भी आया बयान
केरल पुलिस के घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वझवत्ता स्थित गिरिज्योति सीएमआई पब्लिक स्कूल की 4 साल की प्लेस्कूल छात्रा हेजल बेन की स्कूल परिसर में स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना तब हुई जब हेजल बस से उतरी। वो बस के अगले पहिये के नीचे आ गई। टायर उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। अन्य बच्चों के चीखने-चिल्लाने के बाद ही चालक ने बस रोकी। एक अन्य बच्ची, इनाया फैजल गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके पैर में गंभीर चोटें आईं और उसे इडुक्की मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। तत्काल प्रयासों के बावजूद, हेजल को बचाया नहीं जा सका। वहीं, मामले में स्कूल प्रशासन की ओर से अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के कैफे में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, हाथों में डंडे-तलवार लेकर घुसे, जमकर मचाई तोड़फोड़; VIDEO
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 19 November 2025 at 11:48 IST