Nationwide Strike: देशभर में आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें, इमरजेंसी में कहां से मिलेगी दवाई? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Nationwide Strike: अगर आप आज बाजार से दवाइयां खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज देशभर के केमिस्ट और दवा व्यापारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण देश के कोने-कोने में दवाओं की दुकानें बंद रहने की आशंका है।

Follow :  
×

Share


Nationwide Strike | Image: Meta AI

Nationwide Strike: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के खिलाफ आज देशभर के दवा दुकानदारों ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स' (AIOCD) के नेतृत्व में आज बुधवार को 24 घंटों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है। इस हड़ताल के कारण देश की 10 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहने की आशंका है।

हालांकि, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के मुताबिक, कई राज्यों के संगठनों ने खुद को इस हड़ताल से अलग भी रखा है।

केमिस्टों की 3 मुख्य मांगें क्या है? 

AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल के अनुसार, सरकार की डिजिटल नीतियों के कारण मेडिकल स्टोर मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। बिना किसी कड़े नियम के ऑनलाइन दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे उनका रोजगार खतरे में है। केमिस्ट एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के सामने मुख्य रूप से 3 मांगें रखी हैं।

नोटिफिकेशन GSR 817 की वापसी 

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को मंजूरी देने वाले इस नोटिफिकेशन को तुरंत रद्द किया जाए।

नोटिफिकेशन GSR 220 को रद्द करना

कोरोना महामारी के दौरान लागू किए गए इस नियम को भी वापस लिया जाए।

डिस्काउंट पर रोक या मार्जिन में बढ़ोतरी 

ऑनलाइन मिल रहे भारी डिस्काउंट पर लगाम लगाई जाए या फिर 'ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर' (DPCO) में बदलाव करके रिटेल दुकानदारों का प्रॉफिट मार्जिन बढ़ाया जाए।

क्या मरीजों को होगी परेशानी? इमरजेंसी के लिए इंतजाम

केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि वे मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते। इसलिए विरोध प्रदर्शन और धरने के बीच भी आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 
वहीं दूसरी तरफ राज्य के स्वास्थ्य विभागों और ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

दूसरी तरफ, राज्य के स्वास्थ्य विभागों और ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। तेलांगना में सरकार ने टोल-फ्री नंबर और लोकल ड्रग इंस्पेक्टरों के नंबर जारी किए हैं। साथ ही अपोलो और मेडप्लस जैसे बड़े कॉर्पोरेट स्टोर्स को खुला रखने का आदेश दिया है। वहीं चंडीगढ़ की बात करें तो यहां केमिस्ट एसोसिएशन हड़ताल के साथ हैं, लेकिन मरीजों की सहूलियत के लिए कुछ मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रहेंगे।

दुकान किन-किन राज्यों में खुली रहेंगी? 

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल और पंजाब। महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्से, हरियाणा और गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड में दुकानें खुली रहेंगी। 

ये भी पढ़ें - तंदूर बन गई दिल्ली, पूरे हफ्ते 45 डिग्री तक झेलनी पड़ेगी तपिश; IMD ने हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जानें किस दिन कितना रहेगा पारा

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 08:01 IST