तंदूर बन गई दिल्ली, पूरे हफ्ते 45 डिग्री तक झेलनी पड़ेगी तपिश; IMD ने हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जानें किस दिन कितना रहेगा पारा

दिल्ली में बहुत भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। IMD ने आने वाले हफ्ते के लिए भी हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जानें दिल्ली में किस दिन कितना तापमान रहेगा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather Update may
तपिश चरम पर, तंदूर बनी दिल्ली | Image: IMD

Delhi Weather Update: दिल्ली में तपिश अपने चरम पर पहुंच चुकी है, दिन के वक्त घरों से बाहर निकलते हैं तो ऐसा लगता है कि तंदूर की तरह चारों ओर से गर्म आंच निकल रही है और इसी हीटवेव को पार करते हुए सड़कों पर रास्ते पार करने होते हैं। IMD ने भी आज 20 मई से लेकर 25 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यानी अगले 5 दिनों तक दिल्ली का तापमान 43 से 44 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया जा रहा है। 

दिल्ली में अगले 5 दिनों का तापमान जानें

20 मई: 44°C (अधिकतम) / 27°C (न्यूनतम)  
21 मई: 44°C / 27°C  
22 मई: 43°C / 28°C  
23 मई: 43°C / 27°C  
24 मई: 44°C / 27°C  
25 मई: 44°C / 28°C

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर

IMD के तापमान वाले चार्ट में देखा जा सकता है कि, अगले 5 दिन भीषण गर्मी जारी रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 43 से 44°C के आसपास रहने वाला है। हर दिन हीट वेव का अलर्ट है, दोपहर में तेज सतही गर्म हवाएं और हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। रातें भी गर्म रहेंगी, ऐसे में रात के वक्त भी गर्मी से बचना काफी जरूरी है। IMD ने सलाह दी है कि दिन के वक्त ज्यादा समय तक बाहर न निकलें और खूब पानी पिएं।

सबसे गर्म महीना हो सकता है मई

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर जल्द मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो मई दिल्ली का सबसे गर्म महीना बन सकता है। लगातार कई दिनों तक 44 से 45 डिग्री तापमान बने रहने से गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। 

Advertisement

गर्मी से बचने के लिए IMD के टिप्स 

• खूब पानी पिएं, बैग में ORS रखें
• दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें
• बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा गर्मी से बचाएं 
• हल्का भोजन लें, भारी खाने से बचें  

दिल्लीवासियों को इस हफ्ते भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में IMD ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।   

Advertisement

यह भी पढ़ें: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ PM मोदी की नई सेल्फी VIRAL

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड