Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट पर लगी मुहर, दिल्ली पुलिस ने दी JLN स्टेडियम में आयोजन की इजाजत
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम की अनुमति पर पुनर्विचार किया गया है। उन्होंने कई बैठकें कीं, जिसमें आयोजकों ने सुरक्षा चिंताओं के संबंध में विस्तृत योजना प्रस्तुत की, जिसके बाद अब अनुमति दी गई है।
- भारत
- 2 min read
ग्लोबल पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने वाले उनके कॉन्सर्ट को अनुमति दे दी है। सुरक्षा कारणों से लगा था संशय इससे पहले बीते कल 22 अक्टूबर पुलिस ने त्योहारों के सीजन और सुरक्षा इनपुट का हवाला देते हुए 30 अक्टूबर के इस शो की मंजूरी रोक दी थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने गंभीर चिंताएं जताई थीं।
बैठकों के बाद बनी सहमति
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आयोजकों के साथ हुई कई दौर की बैठकों के बाद इस फैसले पर पुनर्विचार किया गया। शो के आयोजकों 'BookMyShow' ने सुरक्षा चिंताओं, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं से संबंधित एक विस्तृत योजना प्रस्तुत की। सभी सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करने और आयोजकों के ठोस रोडमैप से संतुष्ट होने के बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट के आयोजन को हरी झंडी दे दी है।
'ऑरा टूर' की शुरुआत
दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' का आगाज 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने जा रहा है। इस फैसले के बाद राजधानी में उनके फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आपको बता दें, जानकारी के मुताबिक, कई सारी मीटिंग्स के बाद दिल्ली पुलिस परमिशन देने के लिए राजी हुई। पुलिस में कॉन्सर्ट को हरी झंडी दिखाई।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 23 October 2026 at 16:09 IST