मुंबई के बांद्रा में अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप, निशाने पर अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज

मुंबई के बांद्रा स्थित एक अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला है। इस मेल में महानायक अमिताभ बच्चन और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों के नाम शामिल हैं। मेल में पंजाब से जुड़े किसी मामले का जिक्र किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई पुलिस हरकत में आ गई हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
मुंबई के बांद्रा में अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप, निशाने पर अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज
मुंबई के बांद्रा में अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप, निशाने पर अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज | Image: ANI

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के मामले की गर्माहट अभी पूरी तरह ठंडी भी नहीं हुई थी कि मुंबई से एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। मुंबई का अमेरिकन स्कूल बना है, जिसे एक खतरनाक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। इतना ही नहीं,  नवी मुंबई के ऐरोली और खारघर स्थित प्रसिद्ध VIBGYOR हाई स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी की घोषणा की और सुबह आ चुके विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया।
 

ईमेल में अमिताभ और दिलजीत का जिक्र

इस धमकी भरे ईमेल की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, मशहूर गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और कई अन्य दिग्गज हस्तियों के नामों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अमिताभ बच्चन को व्यक्तिगत रूप से कोई धमकी नहीं मिली है, बल्कि स्कूल को भेजे गए संदेश में ही इन सभी सेलिब्रिटीज के नाम और संदर्भ जोड़े गए हैं।

स्कूल प्रशासन और पुलिस ने जांच की शुरू 

धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने बिना एक पल गंवाए मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को भांपते हुए बीकेसी थाना पुलिस और साइबर सेल ने तुरंत संयुक्त जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के अनुसार, ईमेल में पंजाब से जुड़े किसी संवेदनशील विषय का जिक्र किया गया है। पुलिस की विशेष टीमें मेल के आईपी एड्रेस और सर्वर की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी हैं ताकि यह साफ हो सके कि यह हरकत देश के भीतर से हुई है या इसके तार विदेश से जुड़े हैं।

बीएमसी को भी मिला संदिग्ध मेल

इस बीच, मुंबई महानगर पालिका (BMC) को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ईमेल मिलने की खबर सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे शहर में दहशत फैलाने के मकसद से भेजा गया एक फर्जी मेल माना जा रहा है। बावजूद इसके, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
 

Advertisement

धमकी मिलने की सूचना के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसर की सघन तलाशी ली। वहीं, इसी प्रकार का एक संदिग्ध मेल मुंबई महानगर पालिका को भी प्राप्त हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बीएमसी मुख्यालय में व्यापक जांच अभियान चलाया, हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है।

पुलिस साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

ई-मेल में खालिस्तान आर्मी का जिक्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूलों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था। ई-मेल में 'खालिस्तान आर्मी' का उल्लेख था और साथ ही पंजाब के मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। बता दें कि 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिससे इस धमकी की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता दोनों स्कूल परिसरों में पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से गहन तलाशी सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, जांच के दौरान परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पुलिस फिलहाल ई-मेल के आईपी एड्रेस और इसे भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

ये भी पढ़ें - 'अपने ही सैनिकों के शवों से इनकार...' UN में भारत का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, याद दिलाया कारगिल का सच

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड