अपडेटेड 11 June 2025 at 07:32 IST
Rajasthan: टोंक में बड़ा हादसा, बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत; जयपुर से पिकनिक मनाए गए थे 11 दोस्त
राजस्थान के टोंक में बनास नदीं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी जयपुर के रहने वाले थे।
राजस्थान के टोंक जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बनास नदीं में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतक सभी जयपुर के रहने वाले थे। टोंक के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टी की है। 11 दोस्त यहां पिकनिक मनाए आए थे। कुछ लोग नहाने के लिए नदी में उतरे और तेज धार के शिकार हो गए।
SP टोंक विकास सांगवान ने बताया, करीब 11 लोग पिकनिक मनाने आए थे। सभी जयपुर के रहने वाले हैं। प्राथमिक तौर पर समझ आया है कि कुछ लोग नहाने के लिए उतरे थे जब वे डूबने लगे तब कुछ लोग उनको बचाने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद घटना ने बड़ा स्वरूप ले लिया।
बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत
SP ने बताया कि 3 लोगों से पूछताछ में पता चला है कि ये पिकनिक के लिए यहां पर आए थे। बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई। टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अनुसार तीन लोगों को बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत रेस्क्यू चलाने का आदेश दिया। उन्होंने X पर लिखा, टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में गई जान
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, यह बहुत दुखद घटना है। ये लोग जयपुर से यहां पिकनिक मनाने आए थे। यह इलाका उनके लिए अनजान था और उन्हें नहीं पता था कि वे तैरने के लिए कहां जा रहे हैं। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में वे फिसल गए और 8 लोगों की मौत हो गई। बाहर खाना बना रहे तीन लोग बच गए। यह बहुत दुखद घटना है। प्रशासन उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगा। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी टीम भेजकर सर्वे कराया जाना चाहिए और चौकियां बनाई जानी चाहिए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 June 2025 at 07:14 IST